कुछ यूं हुई पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बेइज्जती, 1947 में पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़... नहीं-नहीं 40 लाख

This is how former Prime Minister Imran Khan was insulted, in 1947, the population of Pakistan was 40 crores... no-no 40 lakhs

कुछ यूं हुई पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बेइज्जती, 1947 में पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़... नहीं-नहीं 40 लाख

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की फिर उनके बयानों के चलते बेइज्जती हुई है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के वक्त पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़ थी और आज 22 करोड़ है।

पाकिस्तान : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की फिर उनके बयानों के चलते बेइज्जती हुई है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के वक्त पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़ थी और आज 22 करोड़ है।

इमरान के इस झूठ को सुनकर लोगों को हंसी आ गई। सच्चाई यह है कि विभाजन के समय यानि 1947 में पाकिस्तान की आबादी 4 करोड़ थी, जिसमे 96 फीसदी मुस्लिम थे।

Read More ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के पदाधिकारी पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर एफआईआर 

इमरान खान के इस बयान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हैं, 'लोगों को हम कैसे इंसाफ दे सकते हैं। आप यह सोचिए कि पाकिस्तान की आबादी चा... चालीस करोड़ थी।

Read More नई दिल्लीः तुर्की के Asisguard Songar Drone के बारे में जानें, जिसके बल पर उछल रहा था PAK, भारत ने झट से गिरा दिया

जब पाकिस्तान बना, तब इसकी आबादी 40 करोड़ थी। आज 22 करोड़ है।' इसी बीच मंच पर खड़ा एक शख्स उन्हें टोकता है कि चालीस लाख। इसके जवाब में इमरान कहते हैं कि नहीं-नहीं 40 करोड़।

Read More भिवंडी : पाकिस्तान के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट; युवक गिरफ्तार

इमरान के बयान का खूब उड़ रहा मजाक
पूर्व पीएम इमरान के बयान से यह तो साफ हो जाता है कि आजादी के समय पाकिस्तान की आबादी कितनी थी... यह उन्हें नहीं पता है।

Read More मुंबई : खुलेआम बिक रहा था 'मेड इन पाकिस्‍तान' माल, मुंबई से सप्लाई रैकेट, दुकानों में पड़ी रेड तो रैकेट का भंडाफोड़

उलटा दूसरों को वह गलत जानकारी दे रहे हैं। इंटरनेट पर यूजर्स उनकी इस बात की खूब मजाक उड़ा रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की जनसंख्या की सही जानकारी नहीं होने पर लोग हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें तैयारी के बाद रैली को संबोधित करने की सलाह दी है।