महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सरकारी आवास पर भगवान गणेश का किया स्वागत...

Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde welcomed Lord Ganesha at his official residence.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सरकारी आवास पर भगवान गणेश का किया स्वागत...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया। महाराष्ट्र तथा देशभर में आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई। शिंदे ने अपनी पत्नी, बेटे एवं लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे और अपने पोते के साथ गणेश प्रतिमा की पूजा की।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया।

महाराष्ट्र तथा देशभर में आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई। शिंदे ने अपनी पत्नी, बेटे एवं लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे और अपने पोते के साथ गणेश प्रतिमा की पूजा की।

Read More ठाणे में अवैध छात्रावास से 29 बच्चों को बचाया गया, पांच पर मुकदमा

गौरतलब है कि इस साल जून में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिससे उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी।

Read More अमरावती : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन 

इसके बाद शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर राज्य में सरकार का गठन किया। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Read More नागपुर: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

Related Posts