मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वीडियो और फोन पर कराया जाता था आपत्तिजनक काम...

Mumbai Crime Branch busted the call center, objectionable work was done on video and phone ...

मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वीडियो और फोन पर कराया जाता था आपत्तिजनक काम...

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी करवाई करते हुए एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. यहां से क्राइम ब्रांच की यूनिट-11 ने 17 महिलाओं को रेस्क्यू कर कॉल सेंटर के मालिक को गिरफ्तार किया है.जानकारी के मुताबिक इस कॉल सेंटर पर महिलाओं द्वारा ऑनलाइन आपत्तिजनक काम कराया जाता है.

मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी करवाई करते हुए एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. यहां से क्राइम ब्रांच की यूनिट-11 ने 17 महिलाओं को रेस्क्यू कर कॉल सेंटर के मालिक को गिरफ्तार किया है.जानकारी के मुताबिक इस कॉल सेंटर पर महिलाओं द्वारा ऑनलाइन आपत्तिजनक काम कराया जाता है.

ये आपत्तिजनक काम फोन कॉल पर या वीडियो के माध्यम से कराया जाता था. आरोपी ने एक एप्लिकेशन बनाया था जिसके जरिए ये ग्राहकों को अपने कॉल सेंटर में काम करने वाली महिलाओं को जोड़ता था और फिर कॉलर की डिमांड के हिसाब से फोन कॉल पर या वीडियो पर आपत्तिजनक काम कराया जाता था.

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

इस तरह से ग्राहकों से किया जाता था चार्ज
बताया जाता है कि यहां पर इस काम की कीमत 270 रुपए से शुरू होती थी और 10 हजार रुपए तक चार्ज किए जाते थे. इस मामले में क्या आरोपी वसूली भी करते थे या नहीं, इसकी जांच भी क्राइम ब्रांच कर रही है. सूत्रों ने बताया कि कुछ महिलाएं पढ़ाई भी करती हैं और अच्छी इनकम के लिए आरोपी इनसे इस तरह के काम करवाता था. 

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

इसी महीने क्राइम ब्रांच ने की थी एक और बड़ी कार्रवाई
बता दें कि इससे पूर्व इसी महीने मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में छापेमारी के दौरान कथित रूप से वेश्यावृत्ति में धकेली गयीं 17 महिलाओं को छुड़ाया था और दलाल के तौर पर काम करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था.

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

एक अधिकारी के मुताबित यह अभियान मुंबई पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) ने पांच अगस्त को चलाया था. अधिकारी ने बताया, ''एक महिला द्वारा चार अगस्त को मानव तस्करी रैकेट में शामिल राजू और साहिल नाम के दो लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद बाद कार्रवाई की थी.''

Read More पालघर में बनेगा 150 बेड का ESIC अस्पताल, मात्र एक रुपए में मिली भूमि...

Related Posts