BJP विधायक मंदा म्हात्रे का आरोप...नवी मुंबई में बढ़े अवैध धंधे, नागरिक सुरक्षित नहीं

BJP MLA Manda Mhatre alleges illegal business increased in Navi Mumbai, citizens are not safe

BJP विधायक मंदा म्हात्रे का आरोप...नवी मुंबई में बढ़े अवैध धंधे, नागरिक सुरक्षित नहीं

बीजेपी की विधायक मंदा म्हात्रे ने आरोप लगाया है कि पिछले दो से ढाई सालों में नवी मुंबई के सभी इलाकों में अवैध कारोबार बहुत तेजी से बढ़ा है। लाखों रुपए के फ्लैट खरीदने वाले नागरिक भी सुरक्षित नहीं हैं। जहां-तहां केमिकल से भरे टैंकर खड़े रहते हैं।

मुंबई : बीजेपी की विधायक मंदा म्हात्रे ने आरोप लगाया है कि पिछले दो से ढाई सालों में नवी मुंबई के सभी इलाकों में अवैध कारोबार बहुत तेजी से बढ़ा है। लाखों रुपए के फ्लैट खरीदने वाले नागरिक भी सुरक्षित नहीं हैं। जहां-तहां केमिकल से भरे टैंकर खड़े रहते हैं।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार के पिछले पांच सालों के कार्यकाल में इतने अवैध धंधे नहीं थे, जितने ढाई सालों में बढ़े हैं। राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read More पालघर : कार की चपेट में आने से 73 वर्षीय महिला की मौत

विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को विधान सभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए बीजेपी विधायक मंदा म्हात्रे ने नवी मुंबई में अवैध कारोबार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने नवी मुंबई में करोड़ों रुपए के घर खरीदे हैं, लेकिन उन नागरिकों की सुरक्षा दांव पर है।

Read More मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज 

तो बड़ी जानमाल की हानि होने की संभावना
नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के तहत  पनवेल, उरण, बेलापुर और  ऐरोली चार विधान सभा क्षेत्र हैं। यहां करीब चार से पांच हजार  केमिकल से भरे टैंकर खड़े रहते हैं। यह सब  ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों  के सहयोग  से किया जाता है। मंदा म्हात्रे ने कहा  कि यदि रसायनों से भरे टैंकर में विस्फोट होता है, तो बड़ी जानमाल की हानि होने की संभावना है।

Read More पुणे : गोखले संस्थान के सचिव धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार

शिकायतों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में सेंध फोड़ी और  चोरी के मामले काफी बढ़ गए हैं।  साथ ही नवी मुंबई में शराब, मटका और जुआ जैसी कई अवैध गतिविधियां चल रही हैं।  इस बारे में कई शिकायतें की गई हैं,  लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी।

Read More चंद्रपुर : टाइगर के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मंदा म्हात्रे ने विपक्ष के नेता अजीत पवार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व की महाविकास आघाड़ी सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने यह भी कहा कि नवी मुंबई की आबादी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।  नवी मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। इस हवाई अड्डे के कारण, नवी मुंबई की सीमा रेखा बढ़ रही है।

फडणवीस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
उप मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि नवी मुंबई में कुप्रबंधन को लेकर की गई शिकायतों की जांच की जाएगी। इस जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फडणवीस ने यह भी आश्वासन दिया कि नवी मुंबई में चोरी और सेंध फोड़ी, शराब, मटका और जुआ जैसी कई अवैध गतिविधियों के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts