मानहानि का मामला: शिवसेना नेता संजय राउत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई की अदालत में पेश हुए

Defamation case: Shiv Sena leader Sanjay Raut appears in Mumbai court via video conference

मानहानि का मामला: शिवसेना नेता संजय राउत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई की अदालत में पेश हुए

जेल में बंद शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए और उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार नहीं किए।

मुंबई : जेल में बंद शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए और उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार नहीं किए।

राउत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने मानहानि का मामला दर्ज कराया है। राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा गया है।

Read More अजित पवार की घोषणा; एनसीपी आगामी निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी 

मामले की सुनवाई कर रही शिवड़ी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने दिन की शुरुआत में जेल प्राधिकारियों से कहा था कि राउत को बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे अदालत के समक्ष पेश किया जाए।

Read More कोल्हापुर के विशालगढ़ किले में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर रोक... मुंबई हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार

मेधा के वकील विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि इसी के अनुसार, राउत मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित हुए और मामले में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार नहीं किए बल्कि खुद को बेकसूर बताया। वकील ने बताया कि मामले की सुनवाई 19 सितंबर तक के लिए स्थगित की गई है।

Read More सातारा के पुलिस भर्ती में शामिल युवक के खिलाफ मामला दर्ज...

मेधा ने राउत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है। राउत ने उन पर ‘‘100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले’’ में शामिल रहने का आरोप लगाया है। मेधा ने अपनी शिकायत में कहा कि राउत द्वारा उन पर एवं उनके पति पर लगाये गये आरोप निराधार और अपमानजनक प्रकृति के हैं।

Read More ...अगर कांग्रेस के वोट बंट सकते हैं तो फिर महायुति के भी वोट बंट सकते हैं - संजय राउत

भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया की पत्नी ने कहा कि वह 15 और 16 अप्रैल की खबरें देखकर चकित रह गयीं कि राउत ने उन पर और उनके पति पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके में कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रख-रखाव को लेकर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने अदालत से राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 499 और 500 के तहत मानहानि के आरोप में कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है।

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या ! पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
पालघर जिले के जव्हार तालुक में देहरे (किरमिरा) आश्रम स्कूल की 17 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या...
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...
बीकेसी में एमटीएनएल-एलबीएस रूट एलिवेटेड रोड पर गड्ढे, ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना...
महाराष्ट्र/ राज्य में एक लाख महिलाएं लापता... तलाश के लिए हाईकोर्ट में याचिका
कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media