फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से पैसे वसूलने का आरोप

Fake policeman arrested, accused of extorting money from bike riders without helmet

फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से पैसे वसूलने का आरोप

मुंबई, मुंबई में एक फर्जी पुलिस वाले को एमआईडीसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरसात के दौरान पुलिस वालों की तरह रेनकोट पहनकर और हाथ में फायबर का एक डंडा लेकर बिना हेलमेट बाइक सवार लोगों से पैसे वसूलने के आरोप में एक नकली पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 36 साल बताई जा रही है। आरोपी को अंधेरी पूर्व के महाकाली जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता मनोज ताकमोगे अपने चाचा के साथ वहां से जा रहे थे। इसी दौरान महाकाली जंक्शन के निकट कनोसा जंक्शन के पास वे पहुंचे। इस दौरान पुलिस वाले की तरह रेनकोट पहने एक शख्स ने उन्हें रोका।

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

शिकायतकर्ता के अनुसार इस शख्स के पास एक फायबर का डंडा भी था। आरोपी ने शिकायतकर्ता से बिना हेलमेट के बाइक पर यात्रा करने पर जुर्माना भरने को कहा। साथ ही कहा कि 200 रुपये देकर मामला सुलझा भी सकते हैं। इसी दौरान ताकमोगे को इस शख्स के हावभाव पर शक हुआ और उसनें पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की जानकारी दी।

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिस वाले को हिरासत में लिया। जांच में पता चला वह फर्जी पुलिस वाला है। साथ ही उसका नाम विजय दुडगच है और वह वडाला पूर्व के कोकरी आगार का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वह बरसात के समय कम ट्रैफिक वाले इलाके में रेनकोट पहनकर खड़ा हो जाता था और बिना हेलमेट वाले बाइक सवार नागरिकों से पैसे वसूलता था।

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी