अँधेरी के सरीपुत नगर से मरोल नाका तक के ३ किमी रूट पर भूमिगत मेट्रो

Underground Metro on the 3 km route from Sariput Nagar to Marol Naka in Andheri

अँधेरी के सरीपुत नगर से मरोल नाका तक के ३ किमी रूट पर भूमिगत मेट्रो

मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो के ट्रायल रन के रूट पर डाउन लाइन दिशा में ओवर हेड वायर चार्ज करने की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। कॉरिडोर के सरीपुत नगर से मरोल नाका तक के ३ किमी रूट पर २५केवी बिजली की सप्लाई की गई।

मुंबई : मुंबई की बहुप्रतीक्षित मेट्रो परियोजनाओं में से एक अंडर ग्राउंड मेट्रो का ट्रायल ट्रैक तैयार हो चुका है। अब बस ३ किमी के इस ट्रैक पर हाल ही में आए ८ डिब्बों वाले भूमिगत मेट्रो के डिब्बे दौड़ेंगे।

मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो के ट्रायल रन के रूट पर डाउन लाइन दिशा में ओवर हेड वायर चार्ज करने की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। कॉरिडोर के सरीपुत नगर से मरोल नाका तक के ३ किमी रूट पर २५केवी बिजली की सप्लाई की गई।

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

ट्रायल रन शुरू करने के लिए आंध्रप्रदेश के श्रीसिटी से सड़क मार्ग से मेट्रो के ८ डिब्बों की रेक मुंबई पहुंच चुकी है। मौजूदा समय में मेट्रो के डिब्बों को जोड़ने का काम चल रहा है। पूरे रूट पर काम पूरा नहीं होने की वजह से एमएमआरसीएल ने ट्रायल ट्रैक के ३ किमी रूट पर मेट्रो को दौड़ाने का निर्णय लिया है। सरीपुत नगर से मरोल नाका के बीच ट्रायल रन की शुरुआत होगी।

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

ट्रायल रन शुरू करने के लिए ३ किमी के रूट पर उपकरण लगाने का काम करीब पूरा कर लिया गया है। रविवार से इस रूट के डाउन लाइन पर बिजली की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। आगामी कुछ दिन में अप लाइन पर भी बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार एमएमरआसीएल १५ अगस्त को मेट्रो रेक की पहली झलक जनता को दिखा सकती है। इसके लिए पहले चरण के तहत मुंबई पहुंचे मेट्रो के ४ डिब्बों की असेंबलिंग का काम तेजी से किया जा सकता है।

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई