100 करोड़ में कैबिनेट मंत्री; आरोपियों में से एक कथित तौर पर दिल्ली के एक वरिष्ठ राजनेता के पी.ए. के संपर्क में था..

cabinet minister in 100 crores; One of the accused was allegedly in touch with the PA of a senior Delhi politician.

100 करोड़ में कैबिनेट मंत्री; आरोपियों में से एक कथित तौर पर दिल्ली के एक वरिष्ठ राजनेता के पी.ए. के संपर्क में था..

मुंबई: महाराष्ट्र में कुछ ठगों ने विधायकों को मंत्री बनाने का लालच देकर उनके मोटी रकम लेने की साजिश रची। एक विधायक के निजी सचिव की शिकायत पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने रियाज शेख, योगेश कुलकर्णी, सागर संगवई और जाफर उस्मानी नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विधायक से कैबिनेट मंत्री बनवाने के बदले 100 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। अपराध शाखा, रैकेट की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों में से एक कथित तौर पर दिल्ली के एक वरिष्ठ राजनेता के निजी सहायक (पीए) के संपर्क में था।

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

क्राइम ब्रांच ने सोमवार को चार लोगों, रियाज शेख (41), योगेश कुलकर्णी (57), सागर सांघवी (37) और जफर अहमद उस्मानी (53) को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक विधायक को दक्षिण मुंबई के एक पांच सितारा होटल में बुलाया था और कैबिनेट मंत्री बनवाने के लिए 100 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।

Read More पनवेल : जनता दरबार में निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया

सूत्रों ने कहा कि दौंड विधायक राहुल कुल ने बीजेपी के टिकट पर 2019 का चुनाव जीता था। आरोपी उनके लिए अजनबी नहीं थे। आरोपियों ने कैबिनेट मंत्री बनवाने का प्रस्ताव चार और विधायकों से मिलकर भी रखा था। लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि कुल ने सौदेबाजी की और जाल बिछाया।

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

रियाज खनन व्यवसाय में हैं और कुलकर्णी एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं, संघवी और जाफर उस्मानी दोस्त हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि रियाज कुछ खनन अनुबंधों के लिए दिल्ली में एक राजनेता के पीए के संपर्क में था।

Read More मुंबई: गर्भवती महिला की मौत  के बाद जांच के लिए समिति के गठन की घोषणा

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। प्रमाण के लिए आरोपियों के मोबाइल फोन और ईमेल का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसके साथ हैं या थे। सूत्रों ने कहा कि चारों मुंबई और कोल्हापुर में लाइजनिंग का काम करते हैं और उनके राजनीतिक संबंध हैं।

 

Related Posts