मिठाई को लेकर बेस्ट बिफोर तारीख का उल्लेख नहीं करनेवाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू...

Action started against shopkeepers who do not mention the best before date regarding sweets.

मिठाई को लेकर बेस्ट बिफोर तारीख का उल्लेख नहीं करनेवाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू...

ठाणे : मिठाई को लेकर अक्सर ग्राहक और दुकानदारों में मचमच और कहासुनी हो जाती है। एफडीए ने खुली बिकनेवाली मिठाइयों की ‘ट्रे’ और कंटेनरों’ पर मिठाइयों की ‘बेस्ट बिफोर’ तारीख का उल्लेख नहीं करनेवाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि कोंकण में ७१ मिठाई की दुकानों में खुली मिठाइयों के लिए ‘बेस्ट बिफोर’ तारीख का जिक्र नहीं था। इनमें से ५५ मिठाई की दुकानें जुलाई में जांच के दौरान प्रावधानों का पालन नहीं करती पाई गई।

बता दें कि मिठाई की दुकानों में दुकान में ही बनाई गई मिठाइयां खुले रूप से बेची जाती हैं। इन मिठाइयों पर ‘बेस्ट बिफोर’ तारीख का उल्लेख नहीं किए जाने से ग्राहकों को बासी मिठाई बेची जा सकती है। बासी मिठाई खाने से नागरिकों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है इसलिए खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने गत १ अक्टूबर, २०२० से ही मिठाई के कंटेनर और ‘ट्रे’ पर ‘बेस्ट बिफोर’ की तारीख का उल्लेख करना अनिवार्य कर दिया है। इसका जिक्र नहीं होने पर एफडीए ने मिठाई बेचनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर भी वेंडर बिना तारीख बताए अंधाधुंध मिठाई बेचते देखे जा रहे हैं। एफडीए ने देरी से उन विक्रेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जो मिठाई की ‘बेस्ट बिफोर’ तारीख का उल्लेख नहीं करते हैं।

Read More बीड में बड़ा हादसा: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 2 महिलाओं की मौत

जनवरी से जून तक के छह महीनों के दौरान एफडीए ने कोंकण क्षेत्र में ७६ मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में पाया गया कि १६ दुकानों में मिठाई की ‘ट्रे’ पर ‘बेस्ट बिफोर’ तारीख का उल्लेख नहीं था। जुलाई में कोंकण संभाग में ५५ मिठाई की दुकानें इस तरह के नियमों का उल्लंघन करती पाई गर्इं। इन दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: पनवेल जंक्शन का दबाव कम करने के लिए 172 करोड़ रुपये की नई रेल लाइन को मंजूरी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश