पालघर जिले में बर्बाद होने के कगार पर पहुंची फसलें, खाद न मिलने से मचा हाहाकार…

पालघर जिले में बर्बाद होने के कगार पर पहुंची फसलें, खाद न मिलने से मचा हाहाकार…

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे में रेंगता दिखा अजगर, डिवाइडर के पास पहुंचते ही लोगों में दहशत

पालघर : जिले में अच्छी पैदावार के लिए अधिकांश किसान रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करते हैं, परंतु कृषि विभाग जरूरत के मुताबिक उर्वरक उपलब्ध नहीं करा रहा है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूरिया के लिए जिले भर के किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।

Read More ठाणे: नागरिकों की सुरक्षा के लिए मेयर का बड़ा निर्देश 

बारिश के बाद फसल में यूरिया डालने के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उन्हें भले ही यूरिया न मिल पा रही हो लेकिन इन दिनों इसकी जमकर कालाबाजारी की जा रही है, जिससे आम किसानों की पहुंच से यूरिया दूर हो गई है। विभागीय अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है और वह कुम्भकर्णी नींद में सोते दिख रहे हैं।

Read More मीरा रोड क्रेन हादसा: लापरवाही पर उठे सवाल और न्याय की मांग

किसानों का मानना है कि दो-चार दिन के अंदर खाद नहीं मिलती है तो इसके बाद कोई मतलब नहीं रह जाएगा। इसके बाद फसल बर्बाद हो जाएगी। जिले के कई उर्वरक वितरकों के लाइसेंस कृषि विभाग द्वारा अप्रैल-मई में वितरण में अनियमितता के चलते निरस्त कर दिए गए थे। अभी तक उसकी जांच चल रही है।

Read More मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

जिले के पालघर, दहानू, तलासरी मोखाड़ा, जव्हार, विक्रमगढ़ जैसे तालुका के क्षेत्रों में लाखों की संख्या में आदिवासी किसान रहते हैं, जिनकी आय का मुख्य स्रोत धान की खेती है। ऐसे में उर्वरक की किल्लत से इनकी रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
पालघर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में सैक़ड़ों की संख्या में रासायनिक कंपनियां हैं, जिसमें जमकर कालाबाजारी कर यूरिया भेजने की खबरें सुर्खियों में आती रहती हैं। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष पावड़े कहते हैं कि यह हास्यास्पद है। आदिवासी बाहुल्य जिले में यूरिया के लिए किसानों को मारा-मारा फिरना पड़ रहा है, वहीं रासायनिक कंपनियों में धड़ल्ले से यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। किसानों ने मांग की है कि जल्द किसानों के लिए उर्वरक की सप्लाई तय की जाए।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश