कांदिवली पश्चिम में ड्राइवर ने पहले मालकिन और उसकी दो बेटियों की हत्या की, फिर लगा ली फांसी…

कांदिवली पश्चिम में ड्राइवर ने पहले मालकिन और उसकी दो बेटियों की हत्या की, फिर लगा ली फांसी…

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

मुंबई : मुंबई के कांदिवली पश्चिम से सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक ड्राइवर ने पहले अपनी मालकिन और उसकी दो बेटियों की हत्या कर दी और फिर इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे मेंं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात कांदिवली पुलिस स्टेशन के हद में रहने वाले परिवार में मां और उसकी दो बेटियों का हत्या उनके ही ड्राइवर ने कर दी. ड्राइवर ने हत्या को अंजाम देने के लिए तेज धार वाले हथियार का इस्तेमाल किया था.

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

मालिकन और उसकी दो बेटियों का कत्ल करने के बाद ड्राइवर ने खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूत्रों ने बताया की ड्राइवर का मृतक छोटी लड़की के बीच अफेयर होने का शक था ,इसी बात को लेकर मां, बेटी और ड्राइवर के बीच बहस हुई थी. जिसके बाद ड्राइवर ने पहले लड़की की मां की हत्या की और फिर दोनों बहनों की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली. वहीं मामला सामने आने के बाद घटनास्थल पर पहुंची कांदिवली पुलिस ने सभी की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब आगे की जांच की जा रही है.

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


Tags: