राज्यसभा चुनाव में सातवें उम्मीदवार को लेकर फंसा पेंच, तीसरे उम्मीदवार के लिए बीजेपी के पास 22 वोट और दूसरे के लिए शिवसेना के पास 14 वोट

राज्यसभा चुनाव में सातवें उम्मीदवार को लेकर फंसा पेंच, तीसरे उम्मीदवार के लिए बीजेपी के पास 22 वोट और दूसरे के लिए शिवसेना के पास 14 वोट

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई के पंजीकृत फेरीवालों को 10 जून तक मिलेंगे पहचान पत्र, अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई की मांग

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है। छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में 22 साल बाद मतदान की स्थिति बन रही है। बीजेपी ने अपना तीसरा उम्मीदवार उतारकर बाकी दलों का गणित बिगाड़ दिया है। बीजेपी जोर लगा रही है कि उसके तीन उम्मीदवार राज्यसभा जाएं। उसके पास अपनी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार के लिए 22 वोट हैं। वहीं, शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार के लिए 14 वोट हैं। बीजेपी के पास सात निर्दलियों समेत 113 विधायकों का समर्थन है।

Read More ठाणे क्लस्टर पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, एकनाथ शिंदे ने प्रमुख परियोजनाएं MSRDC को सौंपने के निर्देश दिए

इस तरह तीसरे उम्मीदवार के लिए उसके पास कुल वोटों की संख्या 29 हो जाती है। वहीं, सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी 169 विधायकों के समर्थन का दावा करती है। इसमें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को मिलाकर 152 विधायक हैं। आठ निर्दलीय और आठ अन्य छोटी पार्टियों के विधायक शामिल हैं। निर्दलीय और छोटी पार्टियों को छोड़कर शिवसेना उम्मीदवार के लिए 27 अतिरिक्त वोट रहेंगे। अगर निर्दलीय और छोटे दलों ने चुनाव के दौरान महाविकास आघाडी के पक्ष में वोट दिया, तो ये संख्या 42 पहुंच जाएगी।

Read More दादर में बेकाबू BEST बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर; एक की मौत

ऐसे में शिवसेना का उम्मीदवार आसानी से जीत जाएगा। अगर बीजेपी कुछ निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों को तोड़ने में सफल रही, तो मुकाबला रोचक हो सकता है। चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना दोनों अपने सभी उम्मीदवारों के जीतने का दावा कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्रछाया में देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार खतरा उठाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले उन्होंने अजित पवार के साथ शपथ लेकर खतरा उठाया था, लेकिन तब उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी।

Read More मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू

रणनीतिकार कहते हैं कि इस बार फडणवीस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे हैं, इसलिए उन्हें चित करना इस बार शिवसेना के लिए आसान नहीं होगा। दिल्ली में बैठे बीजेपी के नेताओं को फडणवीस ने भरोसा दिलाया है कि वे तीसरी सीट जीत कर दिखाएंगे। फडणवीस के आत्मविश्वास से शिवसेना और कांग्रेस के पसीने छूट रहे हैं। शिवसेना ने तो अभी से ही बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में जोर आजमा रहे हैं। नाम वापसी का दिन बीत जाने पर अब मुकाबला तय है। हालांकि मतदान टालने के लिए महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी ने खूब कोशिश की, लेकिन बीजेपी ने उनकी बात नहीं मानी। महाविकास आघाडी ने बीजेपी से यह भी कहा कि आने वाले विधानपरिषद चुनाव में वे उनकी मदद करेंगे। इस पर महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा, ‘बीजेपी एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसके लिए राज्यसभा महत्वपूर्ण है।

हमारी दावेदारी चुनावी गणित पर आधारित है।’ शिवसेना के उम्मीदवार और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘बीजेपी चाहे कितना भी पैसा खर्च कर ले, लेकिन जीत तो हमारे उम्मीदवार की ही होगी।’ मतदान रोकने के लिए शुक्रवार सुबह आघाडी सरकार के मंत्रियों छगन भुजबल, सुनील केदार, सतेज पाटील और शिवसेना के अनिल देसाई ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर करीब एक घंटे तक चर्चा की। मगर यह चर्चा नाकाम रही। फडणवीस ने धनंजय महाडिक का नाम वापस लेने से साफ मना कर दिया।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'
महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नवी मुंबई पुलिस की बड़ी पहल: यादव नगर और महापे में खुलीं दो नई आधुनिक पुलिस चौकियां, कम समय में मिलेगी सुरक्षा
मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी