एनसीबी ने पकड़े करोड़ों के नशीले पदार्थ, विदेशों में सप्लाई की जानी थी खेप

एनसीबी ने पकड़े करोड़ों के नशीले पदार्थ, विदेशों में सप्लाई की जानी थी खेप

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : तहव्वुर राणा को फांसी दे दिया जाएगा तब खुशी मनाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे - छोटू चाय वाला

मुंबई : मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अवैध ड्रग्स सप्लाई के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर रखा है। अपने इस अभियान में एनसीबी बेहद सफल भी हो रही है। एनसीबी मुंबई ने 23 और 25 मई को विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाइयां करते हुए करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इसी के साथ एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। एनसीबी को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशीले पदार्थों के रैकेट का खुलासा हो सकता है। इन ​अभियान के दौरान एनसीबी ने एम्फैटेमिन, एलएसडी के पेपर ब्लॉट्स, एक्स्टसी टैबलेट और कोकीन जब्त की है।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

एनसीबी के अनुसार टीम ने सोमवार को पूर्व अंधेरी से 970 ग्राम एम्फैटेमिन बरामद किया है। इस एम्फैटेमिन की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। एनसीबी और पुलिस की नजरों से बचने के लिए इन्हें लकड़ी से बनी ऐश ट्रे में छिपाया गया था। इस पूरे शिपमेंट को न्यूजीलैंड भेजने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इसे जब्त कर लिया।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

एनसीबी के अनुसार अभियान के तहत बुधवार को फॉरेन पोस्ट ऑफिस से एजेंसी ने 104 ग्राम एक्स्टसी टैबलेट, दो ग्राम वजन वाले एलएसडी के 100 पेपर ब्लॉट और 25 ग्राम कोकीन बरामद किया। 40 लाख के इन नशीले पदार्थों को सिल्वर फॉइल में पैक करके कार्डबोर्ड के बॉक्स में छिपाया गया था। एनसीबी के अनुसार पार्सल फ्रांस से मंगवाया गया था और इसे गोवा में सप्लाई किया जाना था। एनसीबी की सूचना पर टीम ने गोवा में तुरंत कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

आपको बता दें कि एनसीबी मुंबई नशीले पदार्थों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाइयां कर रहा है। इससे पहले भी एनसीबी ने नाइजीरियन मूल के दो ड्रग डीलर्स को पकड़ा था। इनके पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी पकड़ी गई थी। इनमें से एक आरोपी ड्रग सिंडिकेट का सरगना बताया जा रहा है, जिसके पास से करीब 60 लाख रुपए की ड्रग्स बरामद हुई थी।


Tags: