महाराष्ट्र में मासूम बेटे को 22 कुत्तों के बीच 2 साल तक किया कैद…

महाराष्ट्र में मासूम बेटे को 22 कुत्तों के बीच 2 साल तक किया कैद…

Rokthok Lekhani

Read More  पुणे : जीबीएस के 192 संदिग्ध मामले सामने आए

पुणे : आए दिन आवारा कुत्तों के आतंक की खबरें आती रहती हैं, किस तरह वह खेलते बच्चों को अपना शिकार बना लेते हैं। इनके खौफ के चलते माता-पिता अपने बच्चों को अकेला घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के पुणे से एक मां-बाप की ऐसी क्रूरता सामने आई है, जो डरावनी और चौंकान वाली है। जिन्होंने अपने ही बेटे को 22 कुत्तों के साथ छोटे से फ्लैट में दो साल तक रहने के लिए मजबूर कर दिया। बच्चा दिन-रात उनके बीच रहकर उनकी ही तरह ही काटने की आदत सीख गया।

Read More मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने 13.92 करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला पुणे के कोंढवा इलाके का है। जहां कुछ दिन पहले एक कृष्णाई बिल्डिंग के रहवासियों ने चाइल्ड लाइन संगठन को इस बात की जानकारी दी। पड़ोंसियों ने बताया कि एक 10 से 11 साल का बच्चा दिनभर अपने फ्लैट के गैलरी में बैठा रहता है। वहीं उसी फ्लैट से 20 से 25 कुत्तों की भोंकने की आवाजे भी आती रहती हैं। जबकि मासूम के माता-पिता दिनभर अपने काम से बाहर रहते हैं और उनका बेटा इन कुत्तों के बीच रहता है। चाइल्ड लाइन संगठन की अनुराधा सहस्रबुद्धे इसकी जानकारी लोकल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और चाइल्ड लाइन की मदद से स्पॉट पर पहुंची।

Read More कल्याण में मोर की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

जब टीम ने घर का मुआयना किया, तब 11 वर्षीय बालक घर में कुत्ते के साथ मिला। उसके आसपास आवारा कुत्तों की काफी गंदगी थी। बच्चे को कुत्तों के बीच से निकालकर बाल सुधार गृह में भेज दिया। वहीं आरोपी माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी दंपत्ति का नाम संजय लोधरिया और शीतल लोधरिया है। जिन्होंने पने घर में 20 से 22 कुत्ते भी पाल रखे हैं।

Read More मुंबई : लाडली बहन योजना की पांच लाख अपात्र बहनों से राज्य सरकार वापस नहीं लेगी पैसे 

उन्होंने यह कुत्ते सड़क से उठाकर घर में पाले हैं। जिनको उन्होंने अपने 1 बीएचके फ्लैट में बंद कर रखे थे, साथ में अपने 11 साल के बेटे को भी इनके बीच कैद कर रखा था। पड़ोसियों ने बताया कि लंबे समय तक कुत्तों के साथ रहने के बाद बच्चा भी उन्ही की तरह हरकतें करने लगा। जब वह दो साल बाद स्कूल गया तो अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों को कुत्ते की तरह काटने लगा था। इतन ही नहीं दिनभर वह गैलरी में बैठकर डॉग की तरह करता रहता था।


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पुणे : पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे के अपहरण को लेकर बवाल; बैंकॉक जाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट को पुणे डायवर्ट कर दिया पुणे : पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे के अपहरण को लेकर बवाल; बैंकॉक जाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट को पुणे डायवर्ट कर दिया
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे के अपहरण को लेकर मचे बवाल के एक दिन बाद, बैंकॉक जाने...
मुंबई : अल्पसंख्यक आयोग ने राज्य के उर्दू स्कूलों में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की मुहिम शुरू
मुंबई : एसीबी ने पुलिस कांस्टेबल रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा
नागपुर में कार कुएं में गिर गई दर्दनाक हादसा; तीन युवकों की मौत
गढ़चिरौली : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सी-60 के जवान की मौत
नई दिल्ली :आगामी मराठी साहित्य सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
ठाणे : साइबर अपराध रोकने के लिए जन जागरूकता सबसे बड़ा हथियार 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media