Shetty's
National 

मुंबई : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, हरियाणा से 6 शूटर गिरफ्तार

मुंबई : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, हरियाणा से 6 शूटर गिरफ्तार फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शामिल चार शूटरों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, ये सभी आरोपी फायरिंग की वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया. फिलहाल चारों आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी.  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी के मैनेजर्स के बयान हुए दर्ज, एक्शन मोड में मुंबई पुलिस, रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन

मुंबई : रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी के मैनेजर्स के बयान हुए दर्ज, एक्शन मोड में मुंबई पुलिस, रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है और अब मुंबई पुलिस इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है. वहीं, रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में भी पुलिस ने बड़े कदम उठाए हैं. इन हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुएपुलिस ने न सिर्फ रोहित शेट्टी बल्कि एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि रोहित शेट्टी फायरिंग केस के पीछे कोई बड़ी साजिश है या इसके तार कहीं और से जुड़े हैं.
Read More...
Mumbai 

मुंबई : फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (51) के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग

मुंबई : फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (51) के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग रविवार को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (51) के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने घटना की पुष्टि की और बताया कि अज्ञात लोगों ने बिल्डिंग पर गोलियां चलाईं। लोकल पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, शेट्टी के घर के बाहर कथित तौर पर चार गोलियां चलाई गईं। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : होटल 'बेस्टियन गार्डन सिटी' से जुड़े एक मामले में शिल्पा शेट्टी के मुंबई वाले घर पर छापेमारी

मुंबई : होटल 'बेस्टियन गार्डन सिटी' से जुड़े एक मामले में शिल्पा शेट्टी के मुंबई वाले घर पर छापेमारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के मुंबई वाले घर पर छापेमारी की। उनके होटल 'बेस्टियन गार्डन सिटी' से जुड़े एक मामले के सिलसिले में छापा मारा गया। एक्ट्रेस के होटल बिजनेस से संबंधित इसी जांच के तहत बेंगलुरु में भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। यह घटना तब हुई है, जब बेंगलुरु पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था, जिसमें पता चला कि शिल्पा शेट्टी के पब 'बेस्टियन गार्डन सिटी' समेत दो पब निर्धारित समय से अधिक समय तक खुले रहते हैं।
Read More...

Advertisement