Vinayak Raut
Maharashtra 

PM मोदी को मराठा आरक्षण के लिए तुरंत लोकसभा सत्र बुलाना चाहिए - सांसद विनायक राऊत

PM मोदी को मराठा आरक्षण के लिए तुरंत लोकसभा सत्र बुलाना चाहिए - सांसद विनायक राऊत मराठा आरक्षण मुद्दे पर हुई अहम बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजीत पवार के नदारद रहने के कारण मराठा समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। साथ ही राजनीतिक हलकों से भी इसकी आलोचना हो रही है। मराठा आरक्षण उपसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत दोनों उपमुख्यमंत्रियों को शामिल होना था, लेकिन अजीत पवार ने डेंगू का हवाला देते हुए कल से खुद को अपने घर में बंद कर लिया है, जबकि उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वे छत्तीसगढ़ में हैं, जबकि महाराष्ट्र में आग लगी हुई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री को अकेले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का सामना करना पड़ा।
Read More...

Advertisement