एटीएम कार्ड से ठगी करने के आरोपी को ठाणे अदालत ने जमानत दी

एटीएम कार्ड से ठगी करने के आरोपी को ठाणे अदालत ने जमानत दी

ठाणे:महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने एटीएम कार्ड क्लोन करके लोगों से ठगी करने के उत्तर प्रदेश के आरोपी को जमानत दे दी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर वी तम्हानेकर ने आरोपी आशीष कुमार उदयराज सिंह को 30,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक या अधिक जमानती मुचलके पर रिहा करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया।

Read More मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, मुंबई में जब्त की 1745 करोड़ रुपये की कोकीन

अभियोजन पक्ष की दलील दी थी कि आरोपी को रिहा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह उत्तर प्रदेश से है। बहरहाल, अदालत ने कहा कि ‘‘जमानत से इनकार करने के लिए आरोपी का महज निवास स्थान पर्याप्त मानदंड नहीं है।’’

Read More विक्रोली फुट ओवर ब्रिज में देरी पर यात्रियों का सवाल, मंजूरी का इंतजार जारी

ठाणे पुलिस ने एटीएम कार्ड क्लोन करने और लोगों से ठगी करने के आरोप में आरोपी को दिसंबर 2021 में गिरफ्तार किया था। आरोपी की ओर से पेश हुए वकील अमरेश जाधव ने दलील दी कि प्राथमिकी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी है और अत: पहचान परेड कराना आवश्यक है।

Read More नायगांव BDD चॉल पुनर्विकास परियोजना पर संकट, पानी की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान रहवासी

अदालत ने कहा कि चूंकि सभी आपत्तिजनक सामान बरामद कर लिए गए हैं तो आरोपी को अनिश्चित काल तक जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि मुकदमे का निपटारा होने में उचित समय लगेगा।

Read More मुंबई में अल्पसंख्यक संगठनों की बैठक, एंटी-कन्वर्जन कानून, UCC और ‘बुलडोजर न्याय’ पर जताई चिंता

Tags: