पालघर : पत्नी के प्रेमी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर : पत्नी के प्रेमी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले की वसई तहसील में एक व्यक्ति ने अलग रह रही अपनी पत्नी के प्रेमी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी, जिसके बाद शनिवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किरण हिंगा (29) ने दिनेश रावते (39) की शुक्रवार रात उसके घर पर हत्या कर दी।

Read More मुंबई : नेस्को ड्रग केस में बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ से 933 एक्स्टसी गोलियां बरामद, 11 गिरफ्तार

वालिव थाने के एक अधिकारी ने बताया, ”हिंगा वसई के वालिव में नाइक पाड़ा में रहता है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह अपने पड़ोसी रावते से प्यार करती थी और उसके साथ रहने लगी। आरोपी ने बार-बार उससे घर लौटने का अनुरोध किया, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को गुस्से में आकर हिंगा रात लगभग नौ बजे रावते के घर गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।”

Read More मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान

उन्होंने कहा कि चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

Read More गोवंडी में मॉनसून से पहले नालों की सफाई में देरी, रहवासियों ने जताई बाढ़ और बीमारियों की आशंका

उन्होंने कहा कि हिंगा को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More भिवंडी में NCP का विरोध प्रदर्शन: गुटखा पैकेट जलाकर बढ़ते ड्रग कारोबार और पुलिस निष्क्रियता पर उठाए सवाल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार