विमान में सवार होने से रोका गया, गर्भवती महिला ने अब तक नहीं ली है एक भी वैक्सीन

विमान में सवार होने से रोका गया, गर्भवती महिला ने अब तक नहीं ली है एक भी वैक्सीन

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में 37 साल की गर्भवती महिला और 17 वर्षीय लड़के समेत पांच यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया

स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कौरव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘इंदौर-दुबई की साप्ताहिक उड़ान के हर यात्री की स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की जाती है। इस तय प्रक्रिया के मुताबिक आज को 76 यात्रियों की जांच की गई। इनमें से दो महिलाएं, 17 वर्षीय लड़का और दो पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि संक्रमितों में शामिल भोपाल की 37 वर्षीय महिला को छह माह का गर्भ है और चौंकाने वाली बात है कि उसने कोविड-19 रोधी टीके की एक भी खुराक नहीं ले रखी है।

Read More मुंबई : सिद्धिविनायक मंदिर में 133 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई

कौरव ने बताया कि अन्य चार संक्रमित यात्री महामारी रोधी टीके लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया, ‘‘इनमें से से दो संक्रमितों ने सिनोफार्म और फाइजर के कोविड-19 रोधी टीकों की दो-दो खुराकें सिलसिलेवार तौर पर ले रखी हैं। यानी दोनों व्यक्ति इन टीकों की कुल चार खुराकें ले चुके हैं।’’

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संक्रमित यात्रियों में इंदौर का एक, बड़वानी का एक और भोपाल के तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया, ‘हालांकि, पांचों संक्रमितों में महामारी के लक्षण नहीं हैं। उन्हें हवाई अड्डे से वापस लौटा दिया गया है और उनके घरों में पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है।’ कौरव ने बताया कि इंदौर, बड़वानी और भोपाल के प्रशासन को इन यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी जा रही है।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Tags:

Related Posts