महाराष्ट्र के नागपुर में ठंड का कहर न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज,विदर्भ क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर

महाराष्ट्र के नागपुर में ठंड का कहर न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज,विदर्भ क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को मौसम बेहद सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो विदर्भ क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर रहा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र (आरएमसी) ने यह जानकारी दी।

आरएमसी की वैज्ञानिक भावना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार तथा मंगलवार को विदर्भ क्षेत्र में शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान अगले तीन दिन तक इतना ही रहेगा और 23 दिसंबर के बाद से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

नागपुर के अलावा, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी ठंड का प्रकोप रहा।

आरएमसी के अनुसार, अमरावती में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, गोंदिया में 8.2 डिग्री सेल्सियस, वर्धा में नौ डिग्री सेल्सियस, ब्रह्मपुरी में 10 डिग्री सेल्सियस, बुलढाणा में 10.5 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 11.3 डिग्री सेल्सियस, चंद्रपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस, गढ़चिरौली में 11.6 डिग्री सेल्सियस और यवतमाल में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर तालुका के सूर्या नदी में दो युवक डूबे... पालघर तालुका के सूर्या नदी में दो युवक डूबे...
पालघर तालुका के बोरशेती गांव की सीमा में सूर्या नदी में दो युवक डूब गए हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शनिवार...
पिंपरी में 76 हजार संपत्ति मालिकों पर 717 करोड़ का टैक्स बकाया... नगर निगम की ओर से नोटिस !
मीरा रोड में रहने वाली 26 साल की लड़की को बेहोश कर उसके साथ किया दुष्कर्म... युवती के सिर के काट दिए बाल 
बिजली आपूर्ति बंद करने की धमकी देकर 86 साल के एक वरिष्ठ नागरिक से 2.5 लाख रुपये की ठगी !
बोरीवली में महिला पत्रकार को धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
मुंबई में मनपा हटाएगी लावारिस कारों को...
मनपा टैक्स नहीं भरने वालों की प्रॉपर्टी को नीलाम करने के लिए आगे बढ़ा रही कदम...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media