सुप्रीम कोर्ट का आदेश ४८ घंटे में हाजिर हो पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह !

सुप्रीम कोर्ट का आदेश ४८ घंटे में हाजिर हो पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह !

Rokthok Lekhani

मुंबई : पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की याचिका पर सोमवार को सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए ४८ घंटे में परमबीर के हाजिर होने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने के लिए भी कहा है।

इस सुनवाई के दौरान परमबीर की तरफ से वकील ने कोर्ट को बताया कि परमबीर को मुंबई में जान का खतरा है इसलिए वो यहां नहीं आ रहे। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि ये हैरान करनेवाली बात है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त को मुंबई आने और रहने में डर लगता है।

बता दें कि परमबीर सिंह की तरफ से वकील ने सुप्रीम कोर्ट में संरक्षण देने की याचिका दायर की है। इस मामले में सोमवार को हुई सुनवाई में परमबीर के वकील ने कहा कि वो भारत में ही हैं और उनके नेपाल या विदेश जाने की बातें गलत हैं।

परमबीर सिंह के वकील ने यह भी कहा कि वो सीबीआई के सामने पेश होने को भी तैयार हैं। जिसके बाद कोर्ट ने दो दिन में जांच एजेंसियों के सामने हाजिर होने का आदेश देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अब इस मामले में ६ दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।

परमबीर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनके पास नए पुलिस महासंचालक संजय पांडेय का टेप है, जिसमें वो उनसे पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर उनपर ही कई केस दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।

महाराष्ट्र पहुंचने पर उनको सिर्फ पुलिस से गिरफ्तारी नहीं बल्कि जान का भी खतरा है। इस दलील पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस. के. कौल ने कहा कि ये हैरानी की बात है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त को मुंबई में ही आने और रहने में डर लगता है। सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर को जांच एजेंसियों के सामने ४८ घंटे में हाजिर होने की शर्त पर गिरफ्तारी से राहत दी है।


Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यात्रियों को लुभाया... मुंबई मेट्रो अमेरिका से कम नहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यात्रियों को लुभाया... मुंबई मेट्रो अमेरिका से कम नहीं
गोयल ने दी राहुल को चुनौती इस बीच, गोयल ने कांग्रेस पार्टी और उसके महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर भी...
मुंबई पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप मामले में कार्रवाई... छत्तीसगढ़ से अभिनेता साहिल खान हिरासत में लिए गए
बीजेपी के टिकट पर मशहूर वकील उज्जवल निकम मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से लड़ेंगे चुनाव, पूनम महाजन का कटा टिकट
महाराष्ट्र में पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे भी चुनावी मैदान में?
भिवंडी में IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग गिरफ्तार
नासिक जिले में साढ़े पांच करोड़ की शराब... ड्रग्स जब्त !
मुंबई में कांग्रेस बनाम कांग्रेस? बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवार की नहीं की घोषणा...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media