मुंबई पुलिस की समता नगर पुलिस ने डॉलर को रुपए में बदलने के नाम पर लाखों लूटने ‍वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की समता नगर पुलिस ने  डॉलर को रुपए में बदलने के नाम पर लाखों लूटने ‍वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

मुंबई : मुंबई पुलिस की समता नगर पुलिस ने 3 ऐसे शातिर अंतराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है, जो विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने के बहाने सीनियर सिटीजन को निशाना बनाकर लाखों रुपए का चूना लगाकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने डॉलर एक्सचेंज के नाम पर धोखधड़ी करने की धारा के तहत 3 आरोपियों को वसई से गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला और पुरुष आरोपी अब तक फरार है। समता नगर पुलिस ने मोबाइल फल विक्रेता का रूप बदलकर आरोपी को मुंबई के बाहर भागने से पहले नायगांव स्टेशन से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक महिला और पुरुष आरोपी भागने में कामयाब रहे।

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत

गौरतलब है कि मालाड (प.) नटराज मार्केट के रहने वाले मोहम्मद रामजू अली मोहम्मद साबरीवाला (56) की विरार में जूते चप्पल की दुकान है। उसने समता नगर पुलिस को बताया कि 27 जुलाई की सुबह कुछ लोग उन्हें कॉल कर बताया कि उनकी पत्नी एक विदेशी व्यवसाई के यहां घर काम करती है। व्यवसाई ने उन्हें पगार के रूप कुछ हजार डॉलर दिया है। जिसको बदलना है।

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

इसके लिए पहले आप 20 अमेरिकी डॉलर को बदलकर दीजिए फिर आपको और ज्यादा डॉलर बदलने के लिए देता हूं। इस पर मोहम्मद रामजू ने विश्वास कर लिया और कांदिवली पुर्व रेलवे पदचारी पूल के नीचे मिलने बुलाया। जहां मोहम्मद रामजू से कुछ लोग जिनमे एक महिला भी शामिल थी, उन लोगों ने 20 डॉलर की नोट मोहम्मद रामजू के हाथ मे देकर बाकी के और 16 हजार अमेरिकी डॉलर को बदलने के लिए मोहम्मद रामजू से साढ़े 3 लाख रुपए कैश लेकर उसके बदले रद्दी कागज से भरे बैग में डॉलर होने की बात कहकर उसके हाथ मे दे दिए।

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

जब मोहम्मद ने बैग में रखे डॉलर को देखने की कोशिश किया तब वहां पहले से मौजूद एक महिला और 4 पुरुषों ने आपस मे बैग खिंचने की कोशिश करने लगे। यह देख शिकायतकर्त्ता मोहम्मद रामजू डर गया और वहां से भाग गया। मोहम्मद जब अपने घर बैग खोलकर देखा तो उसमें डॉलर की जगह रद्दी कागज थे।

मोहम्मद ने इसकी शिकायत तुरंत समता नगर पुलिस को दी।समता नगर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी एपीआई अनिल हडल ने धारा 420 ,34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। समता नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई आनंद राव हाँके के मार्गदर्शन में डिटेक्शन स्टाफ पुलिस उपनिरीक्षक हदल,पुलिस नाइक कोलासो, पीओ,पाटने,पो। शि। गायकवाड़,पीओशीअहीवाले ने जांच में एक मोबाइल नंबर हाथ लगा।

इसी नंबर से शिकायतकर्ता को सिर्फ 2 बार कॉल आया था। इसीके आधार पर पुलिस ने वसई इलाके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 1 आरोपी को नायगांव रेलवे स्टेशन से फल विक्रेता बनकर गिरफ्तार करने ने सफलता हासिल की। बाकी 2 आरोपी अब तक फरार है।


Tags: