कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से एमएसआरटीसी के 223 डिपो बंद
On
Rokthok Lekhani
मुंबई : कर्मचारियों की हड़ताल के चलते महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 223 डिपो पर बस परिचालन सोमवार सुबह बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कर्मचारी संगठन निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग करते हुए हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को पूरे महाराष्ट्र में 120 डिपो बंद थे, लेकिन सोमवार से यह संख्या बढ़कर 223 हो गई, जिसमें मुंबई क्षेत्र के कुछ डिपो भी शामिल हैं।
एमएसआरटीसी के कर्मचारियों का एक वर्ग 28 अक्टूबर से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। नकदी संकट से गुजर रहे निगम को राज्य सरकार के साथ मिलाने की मांग की जा रही है।
Tags:
Today's E Newspaper
Rokthok Lekhani Epaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
भिवंडी में IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग गिरफ्तार
27 Apr 2024 16:03:02
भिवंडी के एक होटल में छापेमारी कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और...
Comment List