मुंबई पुलिस ने गणेश उत्सव से पहले मुंबई में मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने गणेश उत्सव से पहले मुंबई में मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

मुंबई : गणेश उत्सव शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में मुंबई पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जो कोरोना वायरस महामारी के बीच शहर की सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमते पाए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाने वाला दस दिवसीय गणेश उत्सव 10 सितंबर से शुरू होगा।

Read More मुंब्रा रेलवे स्टेशन ट्रैक के पास आग; तुरंत काबू पा लिया गया

अधिकारी ने कहा, ”मुंबई पुलिस आगामी त्योहारी सीजन के दौरान शहर भर में सुरक्षा प्रदान करने के लिए कमर कस रही है। लोग त्योहार मनाने के लिये बिना मास्क सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।’

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

इस संबंध में बुधवार को संयुक्त सीपी (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल द्वारा आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि महानगर के सभी पुलिस थानों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।

मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 441 मामले सामने आए। शहर में लगातार दूसरे दिन 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। तीन रोगियों की मौत हुई है। मुंबई में 16 अगस्त को कोविड-19 के 190 मामले सामने आए थे, जिसके बाद से संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है।