Instagram पर देखा पिकनिक स्पॉट बना मौत का कारण, अमरावती में झील में डूबने से 4 युवाओं की दर्दनाक मौत

Picnic spot spotted on Instagram turns into death; four young people drown in Amravati lake

Instagram पर देखा पिकनिक स्पॉट बना मौत का कारण, अमरावती में झील में डूबने से 4 युवाओं की दर्दनाक मौत
Picnic spot spotted on Instagram turns into death; four young people drown in Amravati lake

अमरावती जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर Instagram के जरिए खोजे गए पिकनिक स्पॉट पर घूमने गए दोस्तों के समूह में से चार युवाओं की झील में डूबने से मौत


महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर Instagram के जरिए खोजे गए पिकनिक स्पॉट पर घूमने गए दोस्तों के समूह में से चार युवाओं की झील में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा फ्रेजरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के घटखेडा झील इलाके में हुआ, जहां रविवार की छुट्टी मनाने पहुंचे युवाओं की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गईं। 

जानकारी के मुताबिक, खोलापुरी गेट इलाके के करीब 10 से 15 युवक-युवतियों का समूह “डब्बा पार्टी” और पिकनिक मनाने के लिए घटखेडा झील पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवाओं ने इस जगह को Instagram रील्स और सोशल मीडिया पोस्ट देखकर चुना था। दोपहर में खाना खाने और फोटो-वीडियो शूट करने के बाद कुछ युवक झील के किनारे सेल्फी और रील्स बनाने लगे। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक किशोर का पैर फिसल गया और वह झील के गहरे हिस्से में चला गया। उसे बचाने के लिए अन्य युवक-युवतियां पानी में उतरे, लेकिन झील के भीतर मौजूद गहरे कीचड़ और अचानक बढ़ी गहराई के कारण चार लोग एक-एक कर डूबते चले गए। हादसे में मृतकों की पहचान सोनाली नरेंद्र जोशी (16), आदित्य नरेंद्र जोशी (12), पायल बबलू पंडित (21) और यश गजानन काकणे (13) के रूप में हुई है। इनमें दो सगे भाई-बहन भी शामिल हैं। 


घटना के दौरान झील के बाहर मौजूद दोस्तों ने चीख-पुकार शुरू कर दी और स्थानीय लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों, पुलिस और जिला आपदा राहत टीम (DDRF) ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों शवों को झील से बाहर निकाला गया। एक लड़की को स्थानीय युवक कार्तिक मकेश्वर ने लकड़ी की मदद से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। 

हादसे के बाद पूरे अमरावती शहर में शोक की लहर फैल गई। इर्विन अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खास बात यह है कि यह घटना Mother’s Day के दिन हुई, जिससे परिवारों का दुख और भी गहरा हो गया। 

फ्रेजरपुरा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि झील के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे या नहीं। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अनजान पिकनिक स्पॉट्स की सुरक्षा को लेकर भी बहस तेज हो गई है। 

Read More मुंबई : मानवाधिकार आयोग की सिफ़ारिशों को तेज़ी से लागू करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया

Related Posts