BMC चुनाव प्रचार के दौरान बांद्रा में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सालिम कुरैशी पर चाकू से हमला

Shiv Sena candidate Haji Saalim Qureshi attacked with a knife in Bandra during BMC election campaign.

BMC चुनाव प्रचार के दौरान बांद्रा में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सालिम कुरैशी पर चाकू से हमला

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव प्रचार के दौरान मुंबई के बांद्रा इलाके में सनसनीखेज घटना सामने आई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार हाजी सालिम कुरैशी पर प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना बांद्रा के ज्ञानेश्वर नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां हाजी सालिम कुरैशी अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक उन पर हमला कर पेट में चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार


घायल अवस्था में कुरैशी को उनके समर्थकों द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस राजनीतिक रंजिश के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया


गौरतलब है कि हाजी सालिम कुरैशी पहले AIMIM से जुड़े रहे हैं और बाद में शिवसेना में शामिल हुए थे। चुनावी माहौल के बीच इस हमले ने मुंबई की राजनीति में हलचल मचा दी है। समर्थकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
BMC चुनाव नजदीक होने के चलते इस घटना ने चुनावी प्रचार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत