मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सियासी घमासान, नवाब मलिक उतरे मैदान में, मोटरसाइकिल से किया ताबड़तोड़ प्रचार

Political turmoil erupts in Mumbai Municipal Corporation elections, Nawab Malik enters fray, campaigns heavily on motorcycle

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सियासी घमासान, नवाब मलिक उतरे मैदान में, मोटरसाइकिल से किया ताबड़तोड़ प्रचार
Political turmoil erupts in Mumbai Municipal Corporation elections, Nawab Malik enters fray, campaigns heavily on motorcycle

महानगरपालिका चुनाव में एनसीपी ने झोंकी पूरी ताकत, नवाब मलिक ने मोटरसाइकिल से किया ताबड़तोड़ प्रचार, कई वार्डों में उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क तेज, 15 को मतदान 16 को नतीजे


मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनावी रण में जीत सुनिश्चित करने के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नवाब मलिक पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। समय की कमी और लगातार बढ़ती भीड़ के चलते वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अलग-अलग इलाकों में तेजी से पहुंचते हुए जोरदार प्रचार करते दिखाई दिए।
एनसीपी उम्मीदवारों के समर्थन में श्री नवाब मलिक ने वार्ड नंबर 174 की उम्मीदवार शबाना परवीन, वार्ड नंबर 179 की उम्मीदवार रेहाना आरिफ सैयद तथा सायन कोलीवाड़ा की उम्मीदवार वसंती मुर्गेश देवेंद्र सहित मुंबई के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया। हर इलाके में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।


इस प्रचार अभियान के दौरान एनसीपी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें कार्याध्यक्ष श्री सिद्धार्थ टी. कांबले, जिल्हाध्यक्ष वेंकटेश मानव, संजय तटकरे, संतोष धुवाले, विभिन्न तालुका अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष तथा मुंबई माइनॉरिटी प्रेसिडेंट एवं निरीक्षक हाजी मुकेश शेख शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर प्रचार को धार दी और नवाब मलिक को अपनी गाड़ी में बैठाकर कई इलाकों में अभियान को आगे बढ़ाया।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक


एनसीपी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि जनता का मूड बदलाव की ओर है और अंतिम फैसला मतदाता ही करेंगे। गौरतलब है कि 15 तारीख को मतदान होगा, जबकि 16 तारीख को नतीजों की घोषणा की जाएगी।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने साफ शब्दों में कहा,
“एनसीपी पार्टी के बिना महानगरपालिका में मेयर बनना संभव नहीं है।”
अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है और सभी की नजरें 15 तारीख के मतदान तथा 16 तारीख को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल 

Related Posts