पालघर : लापता शिवसेना पदाधिकारी अशोक ढोडी का शव गुजरात के भिलाड़ से बरामद 

Palghar: Body of missing Shiv Sena official Ashok Dhodi recovered from Bhilad in Gujarat

पालघर : लापता शिवसेना पदाधिकारी अशोक ढोडी का शव गुजरात के भिलाड़ से बरामद 

शिवसेना शिंदे समूह के लापता पदाधिकारी अशोक ढोडी का शव पालघर पुलिस ने गुजरात के भिलाड़ में स्थित एक बंद खदान से बरामद कर लिया है। घोलवाड पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले में अशोक ढोडी के भाई अविनाश ढोडी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार अशोक ढोडी 20 जनवरी से लापता थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पता चला था 20 जनवरी उनकी कार पालघर से गुजरात की ओर जाते हुए देखी गई थी।

मुंबई : शिवसेना शिंदे समूह के लापता पदाधिकारी अशोक ढोडी का शव पालघर पुलिस ने गुजरात के भिलाड़ में स्थित एक बंद खदान से बरामद कर लिया है। घोलवाड पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले में अशोक ढोडी के भाई अविनाश ढोडी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार अशोक ढोडी 20 जनवरी से लापता थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पता चला था 20 जनवरी उनकी कार पालघर से गुजरात की ओर जाते हुए देखी गई थी। इसी आधार पुलिस इस मामले की गुजरात में लापता अशोक ढोडी की तलाश कर रही थी।

सूत्रों से पता चला कि भिलाड़ के बंद खदान में जमा पानी में एक कार गिरी हुई है। इस खबर के बाद पालघर पुलिस और भिलाड़ पुलिस ने शक के आधार पर खदान के पानी में से कार को बाहर निकाला। इसके बाद जब कार डिक्की खोली गई, तो उसमें अशोक ढोडी का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला।

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

इसकी सूचना मिलते ही पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गुजरात में अशोक ढोडी का शव मिलने के बाद घोलवाड पुलिस स्टेशन की टीम ने उनके भाई अविनाश ढोडी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन अविनाश पुलिस स्टेशन से फरार हो गया है। पुलिस को आशंका है कि अशोक ढोडी का अपहरण कर उनकी हत्या उनके सगे भाई ने ही की, इस ऐंगल से पुलिस छानबीन कर रही है।

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

Related Posts