नागपुर : इंटरनेट पर सर्च किया था कि "मृत्यु के बाद क्या होता है" 17 वर्षीय लड़की ने कर ली आत्महत्या

Nagpur: 17 year old girl committed suicide after searching on internet "what happens after death"

नागपुर : इंटरनेट पर सर्च किया था कि

17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंटरनेट पर सर्च किया था कि "मृत्यु के बाद क्या होता है"। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। अक्सर इंटरनेट पर मृत्यु और विदेशी संस्कृतियों के बारे में सर्च करती रहती थी।

नागपुर : 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंटरनेट पर सर्च किया था कि "मृत्यु के बाद क्या होता है"। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। अक्सर इंटरनेट पर मृत्यु और विदेशी संस्कृतियों के बारे में सर्च करती रहती थी।

पुलिस ने बताया कि उसने पहले कथित तौर पर चाकू से अपनी कलाई पर वार किया और ऑनलाइन ऑर्डर किए गए 'स्टोन ब्लेड चाकू' से क्रॉस के निशान बनाए। इसके बाद उसने अपनी जान देने के लिए अपना गला रेत लिया। पुलिस ने बताया कि उसकी मां ने उसे बेडरूम में खून से लथपथ पाया और शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।धंतोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच करने पर पता चला कि वह गूगल पर "मृत्यु के बाद क्या होता है" के बारे में जानकारी सर्च कर रही थी। उन्होंने बताया कि उसने अपनी डायरियों में विदेशी संस्कृतियों के बारे में विस्तार से लिखा है।

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

पुलिस ने पाया कि लड़की को यूरोपीय संस्कृति में गहरी दिलचस्पी थी और वह कुछ समय से मौत के बारे में शोध कर रही थी। अधिकारी के अनुसार, इससे पता चलता है कि वह कई हफ्तों से आत्महत्या करने की योजना बना रही थी। अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि लड़की ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थी। धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Read More  नवी मुंबई : सेवानिवृत्त और दिवंगत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के बच्चों को रोजगार के अवसर

Related Posts