नवी मुंबई: कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट : स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल गई

Navi Mumbai: Coldplay concert: Stadium and surrounding area littered with garbage

नवी मुंबई: कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट : स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल गई

नेरुल स्थित डॉ. डी.वाई पाटिल स्टेडियम में शनिवार से ‘कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट’ नामक अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कॉन्सर्ट को देखने के लिए देश और दुनिया भर से लगभग 75 हजार संगीत प्रेमी मौजूद रहें। उन्होंने उक्त स्टेडियम और आसपास के फुटपाथों और सड़कों पर प्लास्टिक की पानी की खाली बोतल, थैलियां, कोल्ड ड्रिंक्स के कैन, फूल और अन्य सामग्री को बड़े पैमाने पर फेंका।

नवी मुंबई: नेरुल स्थित डॉ. डी.वाई पाटिल स्टेडियम में शनिवार से ‘कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट’ नामक अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कॉन्सर्ट को देखने के लिए देश और दुनिया भर से लगभग 75 हजार संगीत प्रेमी मौजूद रहें। उन्होंने उक्त स्टेडियम और आसपास के फुटपाथों और सड़कों पर प्लास्टिक की पानी की खाली बोतल, थैलियां, कोल्ड ड्रिंक्स के कैन, फूल और अन्य सामग्री को बड़े पैमाने पर फेंका। इसके कारण स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल गई थी। इस गंदगी को साफ करने के लिए नवी मुंबई मनपा द्वारा रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्टेडियम के आसपास फैली गंदगी को साफ करने में मनपा के सफाई कर्मियों को पसीने छूट गए। इस कार्यक्रम की वजह से सायन-पनवेल मार्ग पर ट्रैफिक जाम हुआ, जिसकी वजह से वाहन चालकों और यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। 

जीरो वेस्ट इवेंट
18, 19 और 21 जनवरी को आयोजित हो रहे इस कॉन्सर्ट की जानकारी मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे को थी। इसलिए उन्होंने शहर की स्वच्छता में दाग न लगे इस सोच के साथ इस कार्यक्रम को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ के रूप में मनाने के लिए योजना बनाई थी। 

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

कार्यक्रम के पहले ही दिन बड़े पैमाने पर कचरे को देखते हुए मनपा के संबंधित विभाग द्वारा मनपा आयुक्त डॉ. शिंदे के मार्गदर्शन में उक्त योजना पर अमल किया गया और 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों के सहयोग से पूरे क्षेत्र की सफाई कर के बड़े पैमाने पर कचरा एकत्रित किया गया। नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा स्वच्छता के प्रति समर्पित इस पहल को न केवल नागरिकों ने देखा है, बल्कि स्वच्छता के प्रति नवी मुंबई की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जा रहा है।   

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

Related Posts