महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गढ़चिरौली जिले का संरक्षक मंत्री बनाया गया 

Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis appointed as Guardian Minister of Gadchiroli district

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गढ़चिरौली जिले का संरक्षक मंत्री बनाया गया 

महाराष्ट्र सरकार ने कुछ मंत्रियों को विशेष जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गढ़चिरौली जिले का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे और मुंबई शहर की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बीड और पुणे जिले का संरक्षक मंत्री नियुक्त किया गया है।

मुंबई:  महाराष्ट्र सरकार ने कुछ मंत्रियों को विशेष जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गढ़चिरौली जिले का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे और मुंबई शहर की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बीड और पुणे जिले का संरक्षक मंत्री नियुक्त किया गया है।

वहीं राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को नागपुर और अमरावती के जिलों का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही राज्य मंत्री आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई उपनगरों की देखरेख सौंपी गई है। बता दें कि यह कदम प्रशासन को बेहतर बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में काम करने के लिए उठाया गया है।

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस

Related Posts