महाराष्ट्र : एक महीना बीत जाने के बाद भी एकनाथ शिंदे ने नहीं छोड़ा मुख्यमंत्री बंगला वर्षा

Maharashtra: Even after a month has passed, Eknath Shinde has not left the Chief Minister's bungalow Varsha

महाराष्ट्र : एक महीना बीत जाने के बाद भी एकनाथ शिंदे ने नहीं छोड़ा मुख्यमंत्री बंगला वर्षा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन इतना समय गुजर जाने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभी तक मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास 'वर्षा' बंगला खाली नहीं किया है। जिसके चलते फडणवीस अभी भी अपने पुराने बंगले 'सागर' में ही रह रहे हैं। वैसे राज्य सरकार ने मौजूदा सभी मंत्रियों को आवास बांट दिए हैं। शिंदे जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तो उन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग ने दो बंगले वर्षा और नंदनवन अलॉट किए थे।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन इतना समय गुजर जाने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभी तक मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास 'वर्षा' बंगला खाली नहीं किया है। जिसके चलते फडणवीस अभी भी अपने पुराने बंगले 'सागर' में ही रह रहे हैं। वैसे राज्य सरकार ने मौजूदा सभी मंत्रियों को आवास बांट दिए हैं। शिंदे जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तो उन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग ने दो बंगले वर्षा और नंदनवन अलॉट किए थे। अब एक महीना बीत जाने के बाद भी शिंदे ने मुख्यमंत्री का बंगला नहीं छोड़ा है। शिंदे के एक करीबी नेता ने कहा कि जल्द ही एकनाथ शिंदे वर्षा बंगला खाली करेंगे और वह नंदनवन बंगले में शिफ्ट होंगे। 

फडणवीस ने 5 दिसंबर को तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आमतौर पर जब भी कोई मुख्यमंत्री पद छोड़ता है तो वह चंद दिनों में मुख्यमंत्री का आवास खाली कर देता है। लेकिन राज्य सरकार में मौजूदा उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभी तक मुख्यमंत्री का आवास खाली नहीं किया है। क्योंकि शिंदे राज्य की महायुति सरकार में शामिल हैं और उपमुख्यमंत्री हैं। इसलिए उन पर वर्षा बंगले को खाली करने का दबाव नहीं है। मुख्यमंत्री शिंदे के एक करीबी नेता ने बताया कि नंदनवन बंगला पहले से ही शिंदे के पास है। उस बंगले में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। जैसे ही यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा शिंदे वर्षा बंगला खाली कर देंगे।

Read More नासिक में अवैध दरगाह को तोड़ने पहुंची टीम पर लोगों की भीड़ ने किया पथराव 

फडणवीस और ठाकरे ने चंद दिनों में खाली किया था वर्षा बंगला
साल 2019 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दो दिनों के अंदर ही मुख्यमंत्री का आवास खाली कर दिया था। इसके बाद उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे और वह करीब ढाई साल तक वर्षा बंगले में रहे थे। जब ठाकरे ने साल 2022 में शिवसेना में हुई बगावत के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था तो ठाकरे ने तो इस्तीफा वाले दिन ही वर्षा बंगले को खाली कर दिया था।
 

Read More पनवेल : जनता दरबार में निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया

Related Posts