वाशी में भीषण सड़क हादसा; दो लड़कियों की मौत

Horrible road accident in Vashi; two girls died

वाशी में भीषण सड़क हादसा; दो लड़कियों की मौत

वाशी में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लड़कियों की जान चली गई। यह सड़क हादसा जिस सीसीटीवी में कैद हुआ उसका वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक कार कैसे लड़कियों को टक्कर मारती हुई निकल जाती है। हादसा कितना खतरनाक था कि इसका अंदाजा कार की टक्कर को देखकर लगाया जा सकता है। 

 

नवी मुंबई : वाशी में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लड़कियों की जान चली गई। यह सड़क हादसा जिस सीसीटीवी में कैद हुआ उसका वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक कार कैसे लड़कियों को टक्कर मारती हुई निकल जाती है। हादसा कितना खतरनाक था कि इसका अंदाजा कार की टक्कर को देखकर लगाया जा सकता है। 

नवी मुंबई वाशी के कोपरी सिग्नल के पास अचानक यह हादसा हुआ। दरअसल, एक कार ने स्कूटी से जा रही दो लड़कियों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, दूसरी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी भी मौत हो गई। मरने वाली लड़कियों की उम्र 22 और 19 साल थी। 22 साल की संस्कृति खोखले कामोठे में रहती थी, तो 19 साल की अंजलि पांडे का घर कोपरखैरणे में है।

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

वीडियो आया सामने
हादसे वाली जगह के सामने लगे एक सीसीटीवी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले कुछ देर तक बसें और कारें सड़क से गुजर रही हैं। सड़क की दूसरी लेन में एक तेज रफ्तार कार आती दिख रही है, जिसके सामने से स्कूटी सवार लड़कियां भी आ रही हैं। इसी दौरान कार स्कूटी को इतनी जोर से टक्कर मारती हुई निकल जाती है। वीडियो को देखने से पता चलता है कि लड़कियां सड़क पर अपनी लेन में नहीं चल रही थीं। वहीं, लेन में चल रही कार की स्पीड काफी तेज थी।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

Related Posts