मुंबई: 'रिवर्स वड़ा पाव' की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

Mumbai: A picture of 'Reverse Vada Pav' goes viral on social media

मुंबई: 'रिवर्स वड़ा पाव' की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई के वड़ा पाव का एक नया रूप 'रिवर्स वड़ा पाव' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी कीमत 190 रुपये है। इस अनोखे वड़ा पाव में वड़ा पाव के अंदर नहीं, बल्कि खोखले ब्रियोच बन के ऊपर रखा जाता है और चटनी बन के किनारों पर लगाई जाती है। इस प्रयोग ने इंटरनेट पर लोगों को खासकर मुंबईकरों को गुस्सा दिलाया है। इससे पहले भी क्रोइसैन्ट वड़ा पाव जैसी अनोखी रेसिपी देखी गई थी। 

मुंबई: मुंबई के वड़ा पाव का एक नया रूप 'रिवर्स वड़ा पाव' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी कीमत 190 रुपये है। इस अनोखे वड़ा पाव में वड़ा पाव के अंदर नहीं, बल्कि खोखले ब्रियोच बन के ऊपर रखा जाता है और चटनी बन के किनारों पर लगाई जाती है। इस प्रयोग ने इंटरनेट पर लोगों को खासकर मुंबईकरों को गुस्सा दिलाया है। इससे पहले भी क्रोइसैन्ट वड़ा पाव जैसी अनोखी रेसिपी देखी गई थी। 

रिवर्स वड़ा पाव क्या?
मुंबई की गलियों में मिलने वाला पसंदीदा नाश्ता, वड़ा पाव, एक नए रूप में सामने आया है। इसे 'रिवर्स वड़ा पाव' कहा जा रहा है। इस नए प्रयोग में तले हुए आलू के वड़े को पाव के अंदर रखने के बजाय उसे खोखले ब्रियोच बन के ऊपर रखा जाता है। चटनी को बन के किनारों पर लगाया जाता है। इस 'रिवर्स वड़ा पाव' की तस्वीर X (पहले ट्विटर) पर वायरल हो गई है। इसकी कीमत 190 रुपये बताई जा रही है। इस तस्वीर के साथ लिखा है कि लोग: मार्केट खुद को सही कर लेगा, मार्केट: (रिवर्स वड़ा पाव की तस्वीर)। इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। इनमें से ज़्यादातर नाराजगी और हैरानी से भरी हैं। कुछ लोगों ने इसे बेहूदा प्रयोग कहा है, तो कुछ ने इसे सपना नहीं, बल्कि एक बुरा सपना बताया है। इससे पहले भी क्रोइसैन्ट वड़ा पाव जैसी रेसिपी देखी जा चुकी है, जिसमें पाव की जगह क्रोइसैन्ट का इस्तेमाल किया गया था। 

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है वड़ा पाव
दअसल वड़ा पाव महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है। जो एक देसी सैंडविच की तरह होता है। नरम पाव में तले हुए आलू के वड़े को भरकर तीखी-चटपटी चटनी के साथ खाने का अपना ही मज़ा है। लेकिन फ़ूड फ़्यूज़न के चलते इस पसंदीदा डिश के साथ भी प्रयोग होने लगे हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने 'रिवर्स वड़ा पाव' की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में एक तला हुआ आलू वड़ा, खोखले ब्रियोच बन के ऊपर रखा दिख रहा था, और बन के किनारों पर तरह-तरह की चटनियां लगी हुई थीं।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

 

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

Related Posts