मुंबई . लोकल ट्रेन में झगड़ा शांत कराने गए शख्‍स को मार दिया चाकू

Mumbai. A person who tried to resolve a fight in a local train was stabbed to death

मुंबई . लोकल ट्रेन में झगड़ा शांत कराने गए शख्‍स को मार दिया चाकू

मुंबईकर की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में ऐसी ही घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है. चलती ट्रेन में एक शख्‍स ने ट्रेन में चॉकलेट बेच रहे एक व्‍यक्ति को चाकू मार दिया. इतने से मन नहीं भरा तो डंडे से भी पीटा. पैसेंजर्स ने तत्‍काल इसकी सूचना बांद्रा रेल पुलिस को दी. जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शख्‍स को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

मुंबई.  मुंबईकर की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में ऐसी ही घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है. चलती ट्रेन में एक शख्‍स ने ट्रेन में चॉकलेट बेच रहे एक व्‍यक्ति को चाकू मार दिया. इतने से मन नहीं भरा तो डंडे से भी पीटा. पैसेंजर्स ने तत्‍काल इसकी सूचना बांद्रा रेल पुलिस को दी. जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शख्‍स को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, मुंबई के सबअर्बन ट्रेन में कुछ महिला यात्रियों और एक पुरुष के बीच झगड़ा हो रहा था. इसमें हस्तक्षेप करने वाले एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया. पीड़ित फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर वेस्‍ट रेलवे नेटवर्क पर बांद्रा स्टेशन के पास हुई. चलती ट्रेन में चाकूबाजी की घटना होने से सनसनी फैल गई. रनिंग ट्रेन में खलबली मच गई.

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सचिन धारोलिया (24) अपने बहनोई जितेश अंबालिया के साथ ट्रेन के महिला डिब्बे में चॉकलेट बेच रहा था. उस समय कुछ महिला पैसेंजर्स एक व्यक्ति से बहस कर रही थीं. धारोलिया ने हंगामा रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन मामला बढ़ गया और उस व्यक्ति ने धारोलिया के पेट में चाकू घोंपने के साथ-साथ सिर पर डंडे से वार भी किया.

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

 

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

Related Posts