मुंबई में आवासीय इमारत में आग, कोई हताहत नहीं

Fire breaks out in residential building in Mumbai, no casualties

मुंबई में आवासीय इमारत में आग, कोई हताहत नहीं

सायन अस्पताल के निकट तीन मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे सायन अस्पताल के पास सुलोचना शेट्टी मार्ग पर पंचशील इमारत की पहली मंजिल पर लगी।

मुंबई : सायन अस्पताल के निकट तीन मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे सायन अस्पताल के पास सुलोचना शेट्टी मार्ग पर पंचशील इमारत की पहली मंजिल पर लगी।

सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचे।दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

Related Posts