मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे
Many shocking revelations in the charge sheet regarding the murder of Baba Siddiqui
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर मुंबई पुलिस ने अपनी 4590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने अपनी इस चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं.चार्जशीट के मुताबिक 12 अक्टूबर 2024 की रात गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप, और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्धीकी पर गोलियां चलाई और वहां से भागने की कोशिश की थी. बाद में गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप पकड़े गए थे.
मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर मुंबई पुलिस ने अपनी 4590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने अपनी इस चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं.चार्जशीट के मुताबिक 12 अक्टूबर 2024 की रात गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप, और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्धीकी पर गोलियां चलाई और वहां से भागने की कोशिश की थी. बाद में गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप पकड़े गए थे जबकि उनका साथी शिवकुमार गौतम भागने में कामयाब हो गए थे. हालांकि, शिवकुमार गौतम को कुछ दिनों के बाद उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के अनुसार आरोपी शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था.
दो महीने तक की गई थी रेकी
पुलिस ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले दो महीने तक बाबा सिद्दिकी की रेकी की थी. पुलिस की जांच में पता चला है कि बाबा सिद्दिकी पर फायरिंग से पहले तीनों शूटर्स ने 3 से 4 बार बाबा सिद्दीकी के घर आए और साथ ही साथ उनके कार्यालय की रेकी भी की थी. रेकी करने के दौरान ये आरोपी अपने साथ एक बैग रखते थे जिसमें पिस्टल और लाइव बुलेट्स होती थी. वो चाहते थे कि उन्हें जैसे ही मौका मिले वैसे ही बाबा सिद्दिकी पर हमाल कर दें.
अगर 12 अक्टूबर को मिलती नाकामी तो छोड़ देते आरोपी ये प्लान
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि अगर आरोपी 12 अक्टूबर के दिन बाबा सिद्दिकी को नहीं मार पाते तो आरोपी बाबा सिद्दिकी को मारने का प्लान ही छोड़ देते. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वह इतने दिनों से बाबा सिद्दिकी की रेकी करके निराश हो चुके थे. अगर उस दिन उन्हें बाबा सिद्दिकी पर हमाल करने का मौका नहीं मिलता तो इस प्लान को ड्रॉप करने वाले थे.
पुलिस से बचने के लिए करने वाले थे पेपर स्प्रे
पुलिस की चार्जशीट में दावा किया गया है आरोपी इस घटना को अंजाम देने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच सकें इसके लिए उन्होंने अपने पास पेपर स्प्रे रखा हुआ था. उनकी योजना थी कि अगर कोई उनको पकड़ने की कोशिश करता है तो वो उनकी आंखों में पेपर स्प्रे करके मौके से फरार होने की कोशिश करेंगे.आरोपियों ने 12 से 13 हजार रुपये पेपर स्प्रे पर खर्च किए थे. बाबा सिद्दिकी पर हमला करने वाले गुरमेल सिंह ने तो पुलिस पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल भी किया था.


