पालघर जिले में सोमवार सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप 

Earthquake of 3.7 magnitude hit Palghar district on Monday morning

पालघर जिले में सोमवार सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप 

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने एक आधिकारिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि भूकंप सुबह 4.35 बजे दहानू तालुका में दर्ज किया गया। 

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने एक आधिकारिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि भूकंप सुबह 4.35 बजे दहानू तालुका में दर्ज किया गया। 

उन्होंने बताया कि तालुका के बोरडी, दपचारी और तलासरी इलाकों में लोगों ने सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए। जिले में पहले भी कभी-कभार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
 

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस

Related Posts