मीरा रोड : 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Mira Road: 35-year-old man shot dead

मीरा रोड : 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मीरा रोड पर स्थित शॉपिंग सेंटर के पास एक व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मुंबई : मीरा रोड पर स्थित शॉपिंग सेंटर के पास एक व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान व्यवसायी तबरेज अंसाली के रूप में की गई है। शॉपिंग सेंटर में इनकी चश्मे की दुकान थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तबरेज अंसारी एक अपराध मामले में गवाह थे। पिछले कई दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात लोग आए और अंसारी के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है। हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 


 

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

Related Posts