मुंबई : समंदर की मछलियां तेजी से दूर भाग रही हैं; मछुआरों की चुनौती बढ़ गई

Mumbai: The fishes in the sea are running away rapidly

मुंबई : समंदर की मछलियां तेजी से दूर भाग रही हैं; मछुआरों की चुनौती बढ़ गई

एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है. यहां के समंदर की मछलियां तेजी से दूर भाग रही हैं. हां, इसकी वजह जानकर हैरान रह जाएंगे. मछलियों के इस तरह बड़ी संख्या में पलायन करने से मछली पकड़ने वाले मछुआरों की चुनौती बढ़ गई है. ये मछुआरे कई दिन बाद किनारे पर लौट रहे हैं. उन्हें अब मछली के लिए करीब 185 किमी दूर जाना पड़ रहा है. 

मुंबई : एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है. यहां के समंदर की मछलियां तेजी से दूर भाग रही हैं. हां, इसकी वजह जानकर हैरान रह जाएंगे. मछलियों के इस तरह बड़ी संख्या में पलायन करने से मछली पकड़ने वाले मछुआरों की चुनौती बढ़ गई है. ये मछुआरे कई दिन बाद किनारे पर लौट रहे हैं. उन्हें अब मछली के लिए करीब 185 किमी दूर जाना पड़ रहा है. 

अब वजह पर आते हैं. एक मछुआरे ने बताया कि मछलियों के भागने की वजह मुंबई में छाया कोहरा है. पिछले हफ्ते से मुंबई के तटीय इलाके में अरब सागर के आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है. इसकी वजह से आमतौर पर 15-20 नॉटिकल मील के दायरे में रहने वाली मछलियां दूर गरम पानी की तरफ भाग गई हैं. 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि पूर्वी हवाओं ने मुंबई से समुद्र की ओर धुंध बढ़ा दी है. यह अभी 40-50 समुद्री मील (नॉटिकल मील) के क्षेत्र तक फैला हुआ है, जिससे मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिए दृश्यता कम हो गई है. 

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

तेल भी ज्यादा, बर्फ भी 
मछुआरों के एसोसिएशन के प्रमुख देवेंद्र टंडेल और राजहंस ने टीओआई को बताया कि मछली पकड़ने वाली नौकाओं और ट्रॉलरों को अब 100 समुद्री मील (भारत का जलक्षेत्र 200 समुद्री मील तक है) तक जाने के लिए काफी ईंधन लेकर जाना पड़ रहा है. जैसे-जैसे मछलियां गर्म पानी की ओर बढ़ती हैं, मछली पकड़ना कम हो रहा है और शहर के बाजारों में कीमतें बढ़ रही हैं. 
मौसम के पैटर्न में काफी उतार-चढ़ाव होने से मछलियों का माइग्रेशन रूट बदल गया है. आमतौर पर बॉम्बे डक मछली वर्सोवा के करीब पकड़ी जाती हैं लेकिन अब ये गुजरात की तरफ पालघर के आगे पाई जा रही हैं. 

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

इसी तरह, सारडाइन मछलियां कोंकण से उत्तर की ओर मुंबई के दक्षिण में शिफ्ट हो गई हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि ये बदलाव सीधे तौर पर मौसम की स्थिति से संबंधित है. इस बार केवल मुंबई शहर में पलूशन नहीं है बल्कि शहरी इलाकों से समुद्र की तरफ हवाएं चलने से वह पानी की तरफ भी बढ़ गया है. 

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

मछलियों के रेट बढ़े 
मछुआरों ने बताया है कि फॉग में नावों के टकराने का खतरा रहता है. साथ ही मछलियों के दूर जाने से ईंधन, कोल्ड स्टोरेज के लिए बर्फ, राशन और नौका के मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है. बोट देर से लौट रही है तो मछलियों की कमी हो रही है. इससे बॉम्बे डक जैसी कुछ मछलियों की कीमत बढ़ गई हैं.  

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

Related Posts