नवी मुंबई में प्रॉपर्टी बाजार का उछाल, एयरपोर्ट और अटल सेतु से विकास को मिलेगा नया आयाम

Property market booming in Navi Mumbai, airport and Atal bridge will give new dimension to development

नवी मुंबई में प्रॉपर्टी बाजार का उछाल, एयरपोर्ट और अटल सेतु से विकास को मिलेगा नया आयाम

प्रॉपर्टी बाजार का उछाल, एयरपोर्ट और अटल सेतु से विकास को मिलेगा नया आयामअनुज पुरी ने बताया कि मुंबई हाउसिंग सेक्टर में प्राइसिंग बैलेंस होगा, लैंड अवेलेबल होगा, सस्ते घर का सपना पूरा होगा. कनेक्टिविटी से नवी मुंबई बूम देख रहा है, नवी मुंबई एयरपोर्ट और बड़ा बूम लाएगा. 
आर्थिक राजधानी मुंबई का बोझ कम करने के लिए 'मुंबई 2.0' तैयार है.

नवी मुंबई : प्रॉपर्टी बाजार का उछाल, एयरपोर्ट और अटल सेतु से विकास को मिलेगा नया आयामअनुज पुरी ने बताया कि मुंबई हाउसिंग सेक्टर में प्राइसिंग बैलेंस होगा, लैंड अवेलेबल होगा, सस्ते घर का सपना पूरा होगा. कनेक्टिविटी से नवी मुंबई बूम देख रहा है, नवी मुंबई एयरपोर्ट और बड़ा बूम लाएगा. 
आर्थिक राजधानी मुंबई का बोझ कम करने के लिए 'मुंबई 2.0' तैयार है. मुंबई के पड़ोसी शहर नवी मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में 23% उछाल दिखी है. अटल सेतु के बाद नवी मुंबई एयरपोर्ट, अब पड़ोसी शहर को बड़ी रफ्तार देने के लिए तैयार है. नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए पहले कमर्शियल विमान की सफल लैंडिंग का ये ऐतिहासिक पल मुंबई 2.0 का बड़ा गेटवे साबित होगा. 

मुंबई और ठाणे में, जहां फ्लैट बिक्री में गिरावट दिखी है. वहीं, पड़ोसी शहर नवी मुंबई हाउसिंग सेल में 23% उछाल देख रहा है. अपार्टमेंट की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 2024 में ग्रेटर मुंबई में 3% और ठाणे में 6% में गिरावट आई, पर नवी मुंबई में 23% की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई. 

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

एनारॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में ग्रेटर मुंबई ने 1,07,530 इकाइयों की आवास बिक्री दर्ज की, 2023 में 1,10,450 बिके थे, तो पिछले साल की तुलना में मुंबई ने करीब 3% की गिरावट देखी. पड़ोसी ठाणे में 2023 में 19,240 इकाइयों की बिक्री हुई थी जो घटकर 2024 में 18,165 इकाइयों तक पहुंची. सेल में 6% की वार्षिक कमी देखी गई. लेकिन नवी मुंबई में 2023 में 24,180 आवास की बिक्री की तुलना में 2024 में 29,640 आवास की बिक्री हुई जिसमें करीब 23% की वार्षिक वृद्धि दिखी. 

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी इन आंकड़ों को मुंबई के लिए ना सिर्फ बड़े राहत के तौर पर देख रहे हैं, बल्कि मानते हैं की नवी मुंबई के विस्तार से अब मुंबई-वासियों का अफोर्डेबल हाउसिंग यानी की सस्ते घर का सपना भी मुमकिन होगा.

Read More मुंबई : विशेष टाडा अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया; टाइगर मेमन, याकूब मेमन के परिवार की 14 अचल संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश

Related Posts