मुंबई: 16 घंटे से इंतजार कर रहे हैं। 100 यात्रियों को हुई असुविधा पर अब इंडिगो ने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की 

Mumbai: Waiting for 16 hours. Now IndiGo has also shared its response on the inconvenience caused to 100 passengers

 मुंबई: 16 घंटे से इंतजार कर रहे हैं। 100 यात्रियों को हुई असुविधा पर अब इंडिगो ने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की 

फ्लाइट में दो से तीन घंटे की देरी आम बात है लेकिन 16 घंटे तक यात्री एयरपोर्ट पर अटके रहें। ऐसा नहीं सुना होगा। मुंबई के एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से यात्री 16 घंटे से इंतजार कर रहे हैं। 100 यात्रियों को हुई असुविधा पर अब इंडिगो ने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है। इंडिगो ने कहा कि परेशानी और दिक्कत होने के लिए हम माफी चाहते हैं।

मुंबई: फ्लाइट में दो से तीन घंटे की देरी आम बात है लेकिन 16 घंटे तक यात्री एयरपोर्ट पर अटके रहें। ऐसा नहीं सुना होगा। मुंबई के एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से यात्री 16 घंटे से इंतजार कर रहे हैं। 100 यात्रियों को हुई असुविधा पर अब इंडिगो ने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है। इंडिगो ने कहा कि परेशानी और दिक्कत होने के लिए हम माफी चाहते हैं। मुंबई से इंस्ताबुल जाने में करीब सात से आठ घंटे का समय लगता है।

सुबह उड़नी थी फ्लाइट
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की 6E17 फ्लाइट को सुबह 6:55 बजे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फ्लाइट में पहले कुछ घंटे की देरी हुई। तो इसे यात्रियों ने सामान्य तौर पर लिया लेकिन जब इंतजार बढ़ गया हौ 10 घंटे के ऊपर निकल गया तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। यात्रियों को असुविधा होने पर अब इंडिगो ने कहा है कि एयरलाइन ने कहा कि एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है और उड़ान अब रात 11 बजे उड़ान भरेगी। सूत्रों की मानें तो इंडिगो की उड़ान में तन बार देरी हुई। यात्रियों ने हवाई अड्‌डे पर विरोध प्रदर्शन भी किया। और मांग की कि एयरलाइन या तो रिफंड जारी करे या वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करे। इंडिगो की फ्लाइट में हुई घंटों की देरी के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि हमें खेद है कि हमारी उड़ान 6E17, जो मूल रूप से मुंबई से इस्तांबुल के लिए संचालित होने वाली थी, तकनीकी समस्याओं के कारण देरी का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से समस्या को सुधारने और इसे गंतव्य तक भेजने के हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हमें अंततः उड़ान रद्द करनी पड़ी। बयान में कहा गया है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है और अब इसे रात 11 बजे प्रस्थान किया जाएगा। इंडिगो ने कहा है कि हम अपने ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

Related Posts