नाशिक में राम-काल पथ के विकास के लिए 65 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए वितरित करने को मंजूरी 

Approval to distribute 65 crore 43 lakh 25 thousand rupees for the development of Ram-Kal Path in Nashik

नाशिक में राम-काल पथ के विकास के लिए 65 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए वितरित करने को मंजूरी 

प्रदेश सरकार ने नाशिक में राम-काल पथ के विकास के लिए 65 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए वितरित करने को मंजूरी दी है। जबकि सिंधुदुर्ग में पूर्व-आईएनएस गुलदार अंडरवाटर म्यूजियम के लिए कृत्रिम चट्टान और पनडुब्बी पर्यटन विकसित करने को लेकर 30 करोड़ 96 लाख 5 हजार रुपए खर्च किया जा सकेगा।  राज्य के पर्यटन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

मुंबई : प्रदेश सरकार ने नाशिक में राम-काल पथ के विकास के लिए 65 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए वितरित करने को मंजूरी दी है। जबकि सिंधुदुर्ग में पूर्व-आईएनएस गुलदार अंडरवाटर म्यूजियम के लिए कृत्रिम चट्टान और पनडुब्बी पर्यटन विकसित करने को लेकर 30 करोड़ 96 लाख 5 हजार रुपए खर्च किया जा सकेगा।  राज्य के पर्यटन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। नाशिक में कालाराम मंदिर है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूजा-अर्चना कर चुके हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने विशेष सहायता के जरिये प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का वैश्विक स्तर पर विकास करने के लिए महाराष्ट्र की दो परियोजनाओं को शामिल किया है। इसके तहत केंद्र सरकार ने नाशिक में राम-काल पथ के विकास के लिए 99 करोड़ 14 लाख रुपए मंजूर किया है। 

इसमें से राज्य सरकार ने साल 2024-25 के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में राम-काल पथ के लिए लिए 65 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए वितरित किया है। जबकि सिंधुदुर्ग में पनडुब्बी पर्यटन विकास के लिए मंजूर 46 करोड़ 91 लाख रुपए में से 30 करोड़ 96 लाख 5 हजार रुपए स्वीकृत किया है। राम-काल पथ के विकास का काम नाशिक मनपा के जिम्मे होगा। जबकि सिंधुदुर्ग में पनडुब्बी पर्यटन विकास की जिम्मेदारी महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल को दी गई है। इससे अब दोनों परियोजनाओं के लिए मंजूर राशि से छोटे, बड़े और अन्य खर्च किए जा सकेंगे।

Read More पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ऐतिहासिक किलों की शान और सुरक्षा के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार ने एक अहम कदम; खास कमेटी बनाने का फैसला मुंबई : ऐतिहासिक किलों की शान और सुरक्षा के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार ने एक अहम कदम; खास कमेटी बनाने का फैसला
मुंबई : चार फ्लैट्स के घोटाले में माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे की मांग
मुंबई: पांच पुलिसकर्मियों को जमानत से इनकार; 'फिरौती' के तौर पर 25 लाख रुपये मांगने और पीड़ितों के परिवार से 5 लाख रुपये मिलने के बाद उन्हें छोड़ने का आरोप 
मुंबई: लैंबॉर्गिनी कार को 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सी लिंक पर दौड़ाते हुए वीडियो वायरल; लग्जरी कार जब्त 
मुंबई: कस्टम ने 2.5 किलो सोना और 8.4 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की
मुंबई: महिला यात्री ने गवां दी जान; कई यात्री जख्मी; बंद हो सकती है बाइक टैक्सी