महाराष्ट्र : सभी सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में 45 दिन राष्ट्रपुरुषों, महान व्यक्तियों की जयंती और राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा

Maharashtra: Birth anniversaries of national heroes, great personalities and national days will be celebrated for 45 days in all government and semi-government offices

महाराष्ट्र : सभी सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में 45 दिन राष्ट्रपुरुषों, महान व्यक्तियों की जयंती और राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा

नए साल 2025 में मंत्रालय, सभी सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में 45 दिन राष्ट्रपुरुषों, महान व्यक्तियों की जयंती और राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा।  राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। इसके मुताबिक विभागीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को संबंधित विभाग और जिले के सभी सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालय में राष्ट्रपुरुषों, महान व्यक्तियों और विभिन्न राष्ट्रीय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना होगा।

मुंबई : नए साल 2025 में मंत्रालय, सभी सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में 45 दिन राष्ट्रपुरुषों, महान व्यक्तियों की जयंती और राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा।  राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। इसके मुताबिक विभागीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को संबंधित विभाग और जिले के सभी सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालय में राष्ट्रपुरुषों, महान व्यक्तियों और विभिन्न राष्ट्रीय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना होगा।

सरकार ने कहा है कि यदि कोई जयंती सार्वजनिक छुट्टी, साप्ताहिक अवकाश और स्थानीय छुट्टी के दिन होगी तो उस संबंध में केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के पालन करते हुए उसके अनुसार मनाना चाहिए। अथवा जयंती के दिन ही कार्यक्रम आयोजित करना होगा।

Read More महाराष्ट्र : आज कार्यालय तोड़ा है, कल घर में चोरी करेंगे - रोहित पवार

बालासाहेब ठाकरे जयंती - 23 जनवरी 2025 
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती - 19 फरवरी 2025 
छत्रपति संभाजी महाराज जयंती - 14 मई 2025 
वीर सावरकर जयंती - 28 मई 2025 
महाराणा प्रतापसिंह जयंती - 29 मई 2025 
प्रबोधनकार ठाकरे जयंती - 17 मई 2025 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती -25 सितंबर 2025 
संविधान दिवस - 26 नवंबर 2025 
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती - 25 दिसंबर 2025
 

Read More मुंबई मनपा का राज्य सरकार पर 10 हजार 500 करोड़ का बकाया...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News