ठाणे में सामने आया तीन तलाक का अनूठा मामला; पत्नी के बॉस के साथ नहीं सोने पर पति ने तोड़ दिया रिश्ता

A unique case of triple talaq surfaced in Thane; husband broke off the relationship as wife did not sleep with his boss

ठाणे में सामने आया तीन तलाक का अनूठा मामला; पत्नी के बॉस के साथ नहीं सोने पर पति ने तोड़ दिया रिश्ता

मुंबई से सटे कल्याण में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने पत्नी से बॉस के साथ शरीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब पत्नी ने ऐसा करने से मना किया तो उसे तलाक दे दिया। पत्नी की शिकायत पर ठाणे की कल्याण पुलिस एक्शन में आई है। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करने बाद कार्रवाई शुरू की है।

मुंबई: मुंबई से सटे कल्याण में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने पत्नी से बॉस के साथ शरीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब पत्नी ने ऐसा करने से मना किया तो उसे तलाक दे दिया। पत्नी की शिकायत पर ठाणे की कल्याण पुलिस एक्शन में आई है। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करने बाद कार्रवाई शुरू की है।

जनवरी में की थी दूसरी शादी
पुलिस के अनुसार कल्याण में रहने वाले 43 साल के सोहेल शेख नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी के सामने एक अजीबाेगरीब शर्त रखते हुए कहा कि वह उसके बॉस के साथ शरीरिक संबंध बनाने के लिए उसे साथ सोए। मना करने पर उसने अपनी दूसरी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 28 साल की पीड़ित पत्नी के पुलिस को बताया है कि जनवरी में उनकी शादी के बाद, उसे पता चला कि उसके पति की पहली पत्नी के साथ तलाक की कार्यवाही लंबित थी। पत्नी ने 15 लाख रुपये दहेज मांगने और शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

पार्टी में ले गया था पति
महराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दर्ज एफआईआर में पीड़ित पत्नी ने बताया है कि पति जुलाई में उसे एक पार्टी में ले गया। वहां पर उसने बॉस से परिचय कराया। इसके बाद उसने बॉस के साथ सोने के लिए कहा। पत्नी का आरोप है कि जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो तलाक दे दिया। पत्नी का आरोप है कि पति ने घर लौटते ही यह कदम उठाया। उसने अपने रिश्तेदारों के सामने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस द्वारा इस मामले को कल्याण के बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया है।  

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

Related Posts