मुंबई : साइबर अपराध की घटनाओं में ३८ प्रतिशत की वृद्धि; मात्र १० प्रतिशत मामले सुलझाने में साइबर पुलिस कामयाब

Mumbai: 38 percent increase in cyber crime incidents; Cyber ​​police successful in solving only 10 percent cases

मुंबई : साइबर अपराध की घटनाओं में ३८ प्रतिशत की वृद्धि; मात्र १० प्रतिशत मामले सुलझाने में साइबर पुलिस कामयाब

मुंबई में दिनों-दिन साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही है। इस साल साइबर अपराध की घटनाओं में ३८ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनमें से मात्र १० प्रतिशत मामले सुलझाने में साइबर पुलिस कामयाब हुई है। अन्य मामले बिना सुलझे जस के तस पड़े हुए हैं। इस साल तकरीबन १३ सौ करोड़ की धोखाधड़ी साइबर क्राइम द्वारा की गई है।

मुंबई : मुंबई में दिनों-दिन साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही है। इस साल साइबर अपराध की घटनाओं में ३८ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनमें से मात्र १० प्रतिशत मामले सुलझाने में साइबर पुलिस कामयाब हुई है। अन्य मामले बिना सुलझे जस के तस पड़े हुए हैं। इस साल तकरीबन १३ सौ करोड़ की धोखाधड़ी साइबर क्राइम द्वारा की गई है। इस कदर हायतौबा मची होने के बावजूद साइबर क्राइम विभाग में पिछले १८ महीनों से कोई फुल टाइम डीसीपी ही नहीं है।

इतना ही नहीं, साइबर क्राइम पर काबू पाने के लिए मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई मुंबई स्थित ११ अक्टूबर को देश की सबसे आधुनिक और सबसे बड़ी साइबर लैब का उद्घाटन किया था। ८३७ करोड़ की लागत से बननेवाली लैब भी जहां की तहां है। बता दें कि मुंबई में डिजिटल अरेस्ट, ट्रेडिंग, निवेश और कम समय में दोगुनी रकम करने के नाम पर साइबर अपराधी बेखौफ होकर लोगों को लूट रहे हैं।

Read More गोवंडी इलाके में कार ने मां को मारी टक्कर... विवाद के बाद ड्राइवर के घर पहुंचे बेटे, पीट-पीटकर ले ली जान

इस साल साइबर क्राइम पुलिस ने निवेश धोखाधड़ी में ८९६ मामले, नौकरी धोखाधड़ी के ३८८, फर्जी वेबसाइट के ९४ मामले दर्ज किए हैं। बावजूद इसके मुंबई साइबर क्राइम विभाग में फुल टाइम डीसीपी नदारद है। मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर क्राइम पुलिस के पास पर्याप्त मात्रा में स्टाफ भी नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन दिनों साइबर ठग नई टेव्नâोलॉजी का इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहे हैं, ऐसे में उनसे निपटने के लिए विभाग में आला अफसरों के साथ ट्रेंड पुलिसकर्मियों की भी जरूरत है।

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई: कांग्रेस पार्टी आने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव अपने दम पर लड़ेगी - रमेश चेन्निथला मुंबई: कांग्रेस पार्टी आने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव अपने दम पर लड़ेगी - रमेश चेन्निथला
'नई दिल्ली : मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया', मोदी सरकार पर खूब भड़कीं सोनिया गांधी
नई दिल्ली : कोडिन को लेकर इसमें बहुत महत्वपूर्ण बात है जो सरकार छिपा रही है। 36 जिलों में 118 से अधिक FIR और यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार चल रहा था - अखिलेश यादव
मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट 2030 तक के लिए टाल दिया गया
मुंबई : 2021 से अब तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 65 आत्महत्याएं रिपोर्ट की गईं
मुंबई : 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 143 खाली सदस्य पदों के लिए वोटिंग शुरू