नवी मुंबई शहर में एक टेम्पो से 9.6 लाख रुपये मूल्य के तम्बाखू जब्त... 2 लोग गिरफ्तार

Tobacco worth Rs 9.6 lakh seized from a tempo in Navi Mumbai city... 2 people arrested

नवी मुंबई शहर में एक टेम्पो से 9.6 लाख रुपये मूल्य के तम्बाखू जब्त...  2 लोग गिरफ्तार

वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे टेम्पो को वहां आते देखा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस को टेम्पो से बोरियों में बंद विभिन्न ब्रांड के पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद मिले जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया है।  पुलिस ने टेम्पो में सवार 30 और 51 साल के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से एक ठाणे जिले के मुंब्रा का और दूसरा पुणे के मावल का रहने वाला है। 

ठाणे : नवी मुंबई शहर में एक टेम्पो से 9.6 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पनवेल-सायन रोड पर वाशी गांव में जांच पड़ताल की।

वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे टेम्पो को वहां आते देखा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस को टेम्पो से बोरियों में बंद विभिन्न ब्रांड के पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद मिले जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया है।  पुलिस ने टेम्पो में सवार 30 और 51 साल के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से एक ठाणे जिले के मुंब्रा का और दूसरा पुणे के मावल का रहने वाला है। 

अधिकारी ने बताया कि अभी इस मामले में दो और लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना), 272 (बिक्री के लिए इच्छित भोजन या पेय में मिलावट), 273 (हानिकारक भोजन या पेय की बिक्री), 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत घोषित आदेश की अवज्ञा) और खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया था और कहां इसे ले जाया जा रहा था।  महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा, सुगंधित और विभिन्न स्वाद वाले तंबाकू की बिक्री और उसके सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पुणे में खानाखुना द्वारा दी गई गवाही बनी निर्णायक मोड़, आरोपी को सुनाई गई 10 साल की सजा पुणे में खानाखुना द्वारा दी गई गवाही बनी निर्णायक मोड़, आरोपी को सुनाई गई 10 साल की सजा
विशेष लड़की से रेप के मामले में लड़की ने कोर्ट में दी गवाही. मामले में पीड़िता की बेटी की गवाही...
नवी मुंबई में एक साल में 9 हजार 373 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
कैदियों को भी चिकित्सा उपचार का अधिकार है -  उच्च न्यायालय 
1 लाख 11 हजार मिल श्रमिकों के दस्तावेज मुंबई म्हाडा बोर्ड को सौंपे गए... 96 हजार श्रमिक पात्र हैं
नासिक में पुलिस आयुक्तालय को 52 अपराधियों की तलाश 
नवी मुंबई / दो हजार के नोट बदलने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक को लूट लिया
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर चुप क्यों हैं उद्धव - देवेन्द्र फड़णवीस

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media