बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर इनोवा ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर... 3 लोगों की मौत, 6 घायल

Innova collides with several vehicles on Bandra-Worli Sea Link... 3 dead, 6 injured

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर इनोवा ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर... 3 लोगों की मौत, 6 घायल

जोन 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि कुल घायलों में से दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आज रात लगभग 10:15 बजे एक वाहन वर्ली से बांद्रा की ओर जा रहा था। सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले यह एक वाहन से टकरा गया। टकराने के बाद कार की गति तेज हो गई।

मुंबई: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक इनोवा कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों के मौत होने की सूचना है, जबकि छह लोग घायल हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक एक इनोवा कार जो कि वर्ली से बांद्रा की दिशा में बेहद तेज रफ्तार से आ रही थी, उसने बांद्रा की दिशा में टोल प्लाजा पर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी। इस हादसे में कुल 6 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं।

इस घटना में 9 लोग घायल हो गये थे, जिसमें से 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जोन 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि कुल घायलों में से दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आज रात लगभग 10:15 बजे एक वाहन वर्ली से बांद्रा की ओर जा रहा था। सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले यह एक वाहन से टकरा गया। टकराने के बाद कार की गति तेज हो गई।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

इसके बाद अनियंत्रित इनोवा ने टोल प्लाजा पर 2-3 अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। इस घटना में कुल छह गाड़ियां चपेट में आई हैं। हादसे में अब तक कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि छह लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि इनोवा का ड्राइवर वर्ली की दिशा से ही तेज रफ्तार से आ रहा था। उसने सी लिंक के बीच में ही एक कार को टक्कर मारी। कार से टक्कर लगने के बाद वह अनियंत्रित हो गया और उसके वाहन की स्पीड बढ़ गई।

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

इसके बाद बेहद तेज  रफ्तार में वह बांद्रा की दिशा में फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बांद्रा सी लिंक टोल प्लाजा पर पहले से कई गाड़ियां खड़ी थीं। इनोवा ड्राइवर ने तेज रफ्तार के चलते इन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में इनोवा ड्राइवर को भी हल्की चोट आई है। पुलिस ने पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही इनोवा को भी जब्त कर लिया गया है।

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद