महिला की हत्या के दो आरोपियों को पालघर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार...
Palghar police arrested two accused of murder of woman, one accused absconding...
पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि, जून महीने में सफाले के माकणे में ऑस्टर बिल्डिंग 9 स्टार लैंडमार्क के पास मांडे गांव के मुजबादेवी मंदिर के सामने कुछ दूरी पर खेती में लावारिस अवस्था में इस महिला का शव मिला था। जिसके बाद से पुलिस की एक टीम इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पालघर : पालघर जिले की सफाले पुलिस ने राजेश बिजेर सोनार (21), करण मान सिंह (30) नामक हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया है। चार महीनों पहले पदमा बहादुरसिंह बिक(57) नामक हुई एक महिला के हत्याकांड को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस हत्याकांड का एक आरोपी अभी भी फरार है।
मृतक महिला मूलरूप से नेपाल की रहने वाली थी। पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि, जून महीने में सफाले के माकणे में ऑस्टर बिल्डिंग 9 स्टार लैंडमार्क के पास मांडे गांव के मुजबादेवी मंदिर के सामने कुछ दूरी पर खेती में लावारिस अवस्था में इस महिला का शव मिला था। जिसके बाद से पुलिस की एक टीम इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। यह सब आरोपी संदिग्ध के घेरे में थे, लेकिन इनके ख़िलाफ़ कोई पुख्ता सबूत नही होने के कारण पुलिस इन्हें गिरफ्तार नही कर पाई थी।
लेकिन मिले तांत्रिक सबूतों के आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो इस हत्याकांड से पर्दा उठ गया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि, महिला के गहने चोरी करने के इरादे से इन्हों ने महिला की दुपट्टे से गला रेतकर हत्या की थी। हत्या के बाद उसके गहने लेकर यह फरार हो गए थे। इस पूरे मामले की जांच उपविभागीय पोलिस अधिकारी नीता पाडवी कर रहीं हैं।
साथ ही एसपी ने कहा कि पालघर एसपी कार्यालय के कार्यक्षेत्र में एक साल में यानि 2023 में 20 हत्या, 307- हत्या के प्रयास के 14 मामले, रॉबरी- 20 मामले, घरफोड़ी 61 और चोरी के 185 मामले दर्ज हुए है। इन मामलों में से कुछ मामलों को छोड़कर हत्या, छिनौती और डकैती समेत करीब करीब सभी मामलों में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


