बेलापुर में साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस की साइकिल रैली

Navi Mumbai Police cycle rally against cyber fraud in Belapur

बेलापुर में साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस की साइकिल रैली

 

नवी मुंबई: लोगों को साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाने के लिए नवी मुंबई पुलिस ने अपना जागरूकता अभियान जारी रखा है। इसके तहत पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे के मार्गदर्शन में बेलापुर में साइकिल रैली निकाली गई.

Read More मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 

नवी मुंबई के लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में सीबीडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और पुलिस अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. साइकिल रैली बेलापुर के सेक्टर 15 में डेकाथलॉन से शुरू हुई और सीबीडी पुलिस स्टेशन पर समाप्त हुई।

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

रैली में साइबर धोखाधड़ी से बचने के प्ले कार्ड और बैनर प्रदर्शित किये गये। यदि कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो घबराएं नहीं और 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। 

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी

शुक्रवार को नवी मुंबई पुलिस ने साइबर वॉरियर्स नाम से एक जागरूकता अभियान शुरू किया, जिसमें वाशी में 1000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

Read More मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Tags: